Tamil Nadu- फॉर्मल अंदाज में दिखे विजय, तमिलनाडु में 60 साल बाद बदलेगी सत्ता की तस्वीर

Read Time:  1 min
Vijay CM
Vijay CM
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभिनेता से राजनेता बने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। करीब 60 वर्षों बाद ऐसा पहली बार होगा, जब तमिलनाडु में किसी गैर-द्रविड़ दल का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम (Nehru Stadium) में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में विजय सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

द्रविड़ राजनीति के लंबे दौर का अंत

तमिलनाडु में पिछले छह दशकों से सत्ता डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके के बीच घूमती रही है। लेकिन इस बार चुनावी नतीजों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। टीवीके सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी और अब कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

गठबंधन के सहारे सरकार गठन

विजय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस सहयोगी दल के रूप में शामिल है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था, लेकिन शनिवार शाम स्थिति साफ हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने भी टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद गठबंधन का आंकड़ा 120 सीटों तक पहुंच गया।

13 मई तक साबित करना होगा बहुमत

राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया है कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करें। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार विश्वास मत हासिल करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है और सहयोगी दलों के साथ लगातार बातचीत जारी है।

शपथ समारोह में जुटेंगे बड़े नेता

चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था में भी विशेष बदलाव किए गए हैं।

अन्य पढ़े: IPL 2026 फाइनल का वेन्यू बदला

अभिनेता से मुख्यमंत्री तक का सफर

फिल्मी दुनिया में सुपरस्टार के रूप में पहचान बनाने वाले विजय ने कुछ वर्ष पहले सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। कम समय में ही उन्होंने युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई। अब मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ विजय तमिलनाडु की राजनीति में एक नई पहचान बनाने जा रहे हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।