తెలుగు | Epaper

Volcano : ज्वालामुखी फट सकता है भारत में

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Volcano : ज्वालामुखी फट सकता है भारत में

3 देशों में भूकंप-सुनामी की चेतावनी

समुद में कहां है Volcano?

Andaman Sea Volcano Eruption Warning: इंडोनिशया समेत कई देशों में ज्वालामुखी (Volcano) फटने की खबरें इस साल सुनीं होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी एक ज्वालामुखी है, जो एक्टिव है और इसके फटने की चेतावनी (alert) जारी हुई है। जी हां, भारत में ज्वालामुखी है और यह कभी भी फट सकता है।

यह ज्वालामुखी अंडमान सागर में बैरन द्वीप के अंदर हैं, जो पोर्ट ब्लेयर से 138 किलोमीटर दूर है। अगर यह ज्वालामुखी फटा तो समुद्र के अंदर जलजला आएगा। भूकंप और सुनामी का खतरा पैदा होगा। मशहूर समुद्री पारिस्थितिकीविद् थॉन थमरोंगनावासवत ने भारत, थाईलैंड और म्यांमार के लिए चेतावनी जारी की है।

हाल ही में थाईलैंड और म्यामांर में भूकंप से मची तबाही के बाद हुई रिसर्च के नतीजों ने अंडमान सागर में ज्वालामुखी के सक्रिय होने और इसमें विस्फोट होने के संकेत दिए हैं। इन्हीं संकेतों के आधार पर चेतावनी जारी की गई है।

अंडमान सागर में हो रहीं भूकंपीय गतिविधियां

थॉन थमरोंगनावासवत ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अंडमान सागर में हो रही भूकंपीय गतिविधियों के बारे में बताया और चिंता जताई कि भूकंपीय गतिविधियां ज्वालामुखी विस्फोट का कारण बन सकती हैं।

अंडमान सागर के नीचे एक ज्वालामुखी फटने के लिए तैयार हो रहा है। अगर यह फट गया तो भूकंप आएगा और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने से सुनामी आ सकती है। थाईलैंड की खाड़ी तक इस सुनामी के पहुंचने की संभावना बहुत कम है और अगर सुनामी वहां पहुंचती भी तो असर कम होगा।

फिलीपींस तक भूकंप का असर पड़ सकता है, लेकिन सुनामी 2 देशों को ट्रिगर कर सकती है, एक इंडोनेशिया और दूसरा भारत। भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सुनामी की चपेट में आने से तबाह हो सकता है। विस्फोट कब होगा, यह बताया नहीं जा सकता, लेकिन पूर्व चेतावनी जारी करके तीनों देशों के वैज्ञानिकों को अलर्ट कर रहा हूं।

पिछली बार साल 2022 में फटा था ज्वालामुखी

बता दें कि अंडमान सागर में एकमात्र ज्वालामुखी बैरन द्वीप पर है, जो सक्रिय रहता है। पिछली बार साल 2022 में यह ज्वालामुखी फटा है, लेकिन असर कम हुआ था। ज्वालामुखी में हलचल होने के कारण ही अंडमान सागर में 4 की तीव्रता वाले भूकंप आते हैं।

हालांकि ऐसा हो सकता है कि ज्वालामुखी कभी फटे ही नहीं, लेकिन थाईलैंड के भूकंप विभाग के डेटा के अनुसार, भूकंपीय गतिविधियां थाईलैंड के फांग नगा समुद्र तट से 470-480 किलोमीटर दूर हो रही हैं। यहां ज्वालामुखी विस्फोट से बहुत बड़ी सुनामी आ सकती है।

साल 2022 में हुंगा टोंगा-हंगा हापाई विस्फोट होने से 20 मीटर ऊंची लहरें समुद्र में उठी थीं, लेकिन अंडमान सागर में ज्वालामुखी विस्फोट होने की सिर्फ संभावना है, भविष्यवाणी नहीं। कोई भी वैज्ञानिक निश्चितता के साथ प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। जैसे जापान में महीनों पहले सुनामी आने की चेतावनी जारी की गईं थी, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इसलिए घबराएं नहीं, बस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें।

Read Also: Elon Musk को झटका, परीक्षण के दौरान धमाके से रॉकेट के हुए टुकड़े-टुकड़े

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870