తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : सिद्धारमैया-शिवकुमार आदेश का इंतजार, जातीय संगठनों का अल्टीमेटम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : सिद्धारमैया-शिवकुमार आदेश का इंतजार, जातीय संगठनों का अल्टीमेटम

बेंगलुरु ।कर्नाटक में सत्ता के ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पद (CM Post) को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा तनियित संकट अब खुलकर सड़क पर आ गया है।

सिद्धारमैया-शिवकुमार के समर्थक आमने-सामने

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (DK ShivKumar) के समर्थक जातीय संगठन एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और दोनों पक्ष पार्टी हाईकमान को खुली चेतावनी दे रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र (1 दिसंबर से) शुरू होने से पहले इस विवाद को सुलझाने की कोशिश तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मई 2023 में हुई कथित “सीक्रेट डील”(ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला) ही मौजूदा तनाव की जड़ है।

हाईकमान बैठक की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) पहले ही दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाकर बैठक करने के संकेत दे चुके हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि अगर बुलाया जाएगा तो जरूर जाऊंगा। वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि सीएम और मैं मिलकर चर्चा करेंगे, फिर जाएंगे। पहले 28-29 नवंबर को दिल्ली में बैठक की चर्चा थी, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जातीय संगठनों की चेतावनी

  • वोक्कलिगा समुदाय: वोक्कलिगा संघ ने पार्टी से अपील की कि डीके शिवकुमार को तुरंत मुख्यमंत्री बनाया जाए। संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा, “शिवकुमार दिन-रात बिना थके पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, वे इसके हकदार हैं। अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो संतों के मार्गदर्शन में पूरे समुदाय के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।”
  • पूर्व अध्यक्ष बी केंचप्पागौड़ा: “अगर शिवकुमार को अनुचित तरीके से दरकिनार किया गया तो अगले चुनाव में कांग्रेस को समुदाय सबक सिखाएगा।”
  • कर्नाटक स्टेट फेडरेशन ऑफ बैकवर्ड क्लास कम्युनिटीज (केएसएफबीसीसी): अध्यक्ष केएम रामचंद्रप्पा ने चेतावनी दी, “जो लोग जाति जनगणना के खिलाफ हैं, वही सीएम को हटाने पर तुले हैं। अहिंदा (अल्पसंख्यक-ओबीसी-दलित) समुदाय चुप नहीं बैठेगा। धमकियां नई नहीं हैं, आजादी के बाद से चल रही हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”

मुख्यमंत्री का कामकाज और बैठक

गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना सरकारी कामकाज जारी रखा। एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने अपने विश्वस्त वरिष्ठ नेताओं-विधायकों से बंद कमरे में लंबी बैठक की। इसमें गृह मंत्री जी परमेश्वर, पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जरकिहोली, राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा, एचसी महादेवप्पा, के वेंकटेश और पूर्व मंत्री केएन राजन्ना जैसे अहिंदा खेमे के दिग्गज शामिल थे।

कांग्रेस में फॉर्मूले का उलझाव

कुल मिलाकर कर्नाटक कांग्रेस ढाई साल के फॉर्मूले पर बुरी तरह उलझ गई है। दोनों तरफ के जातीय संगठन सड़क पर उतर आए हैं और हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं। आने वाले दो-तीन दिन में दिल्ली से जो भी फैसला आएगा, वह न सिर्फ कर्नाटक बल्कि पूरे दक्षिण भारत की कांग्रेस राजनीति की दिशा तय करेगा।

Read More :

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870