తెలుగు | Epaper

Latest News : बिहार में बदलाव की लहर : मुकेश साहनी का बयान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : बिहार में बदलाव की लहर : मुकेश साहनी का बयान

दरभंगा में VIP प्रमुख की जनसभा

  • मुकेश साहनी ने जनता से कहा — “हमें 5 साल का मौका दें।”
  • “अगर काम नहीं करेंगे, तो हमें हटा दीजिएगा।”

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने दरभंगा में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि “अब बिहार में बदलाव की लहर है। 20 साल से नीतीश कुमार सत्ता में हैं, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है।”

उन्होंने कहा कि “2005 में जब (Nitish Kumar) नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, तब लोगों ने उन्हें मौका दिया। 2010 में उन्होंने विकास किया, इसलिए जनता ने फिर भरोसा जताया। लेकिन 2015 में वे लालू यादव की बैसाखी पर टिकी सरकार के सहारे मुख्यमंत्री बने। 2020 में तो मात्र 42 विधायकों के साथ भाजपा और वीआईपी की मदद से किसी तरह सत्ता में बने रहे

मुकेश सहनी ने कहा कि अब स्थिति बदल चुकी है। “नीतीश कुमार आज पूरी तरह अस्वस्थ हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं, इस उम्र के कारण कोई भी अस्वस्थ हो सकता है, लेकिन 13 करोड़ बिहारवासियों का भविष्य किसी अस्वस्थ हाथों में नहीं दिया जा सकता।”

हमलोग नफरत नहीं, भाईचारे की राजनीति करते

“हम नफरत नहीं, भाईचारे की राजनीति करते हैं। हमारी पार्टी आंदोलन से निकली है, पिछले 11 साल से निषाद समाज के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है।”मेरे लडाई के कारण हीं आज मदन सहनी और हरि सहनी मंत्री बने हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार वीआईपी पार्टी 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है और डेढ़ सौ प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने का दावा किया।उन्होंने कहा — “महागठबंधन की सरकार बनेगी तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा।”

अन्य पढ़ें: मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

वर्तमान विधायक पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप

मुकेश साहनी ने बताया कि दरभंगा विधानसभा से वीआईपी ने उमेश सहनी को उम्मीदवार बनाया है।कोई कभी सपने में भी नही सोचा होगा कि मल्लाह के बेटा को शहर से टिकट मिल सकता है। उन्होंने कहा “दरभंगा मेरा गृह जिला है, मेरा घर है। घर आया हूं तो अपने लोगों से मुलाकात जरूरी है। दरभंगा शहर से पहली बार एक मल्लाह के बेटे को टिकट मिला है। यह सामाजिक न्याय की मिसाल है।”

दरभंगा शहर के भाजपा विधायक पर आरोप लगाते हुए साहनी ने कहा“ यहां 25 साल से भाजपा का विधायक है, लेकिन शहर में विकास का नामोनिशान नहीं है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है, जलजमाव की समस्या है। विधायक का काम सिर्फ जमीन कब्जा करना और लोगों ले जमीन औने-पौने दामों खरीदना रह गया है।”

नीतीश कुमार किस बिरादरी से हैं?

2005 के बिहार विधानसभा चुनावों में जीत के बाद, ओबीसी कुर्मी जाति के नेता कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री कौन बना है?

सबसे अधिक 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार हैं।

अन्य पढ़ें:

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870