Weather: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज बारिश

Read Time:  1 min
मौसम
मौसम
FONT SIZE
GET APP

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह तड़के अचानक मौसम बदल गया और यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली एनसीआर में भयंकर तूफान और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। बता दें दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह तड़के अचानक मौसम बदल गया और यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली एनसीआर में भयंकर तूफान और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। बता दें दिल्ली का तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

हाईलाइटस

  • मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था
  • दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    उमस से लोग थे परेशान

    मौसम विभाग ने शाम या रात में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई और उमस भरी गर्मी बनी रही।

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन गर्मी वास्तविक तापमान से कहीं अधिक महसूस हुई।

    यही वजह है कि रात आठ बजे भी दिल्ली में हीट इंडेक्स 51.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आया नगर में तापमान सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से आया नगर में गर्मी सबसे ज्यादा रही।

    Read more : Covid 19 : कोरोना का कहर, 24 घंटे में 9 की मौत, एक्टिव केस 7400

    Anuj Kumar

    लेखक परिचय

    Anuj Kumar

    सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।