పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jharkhand : झारखंड में शादी की खुशियां मातम में बदली

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 19, 2026 • 12:36 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बारात जा रही बस पलटी, भारी हादसा

झारखंड में शादी की खुशी भीषण हादसे में बदल गई, जब बेकाबू होकर बारात जा रही बस पलट गई। झारखंड के लातेहार में बलरामपुर से आ रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल हो गए. ओरसा घाटी में ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके पीछे क्षमता से ज्यादा यात्रियों के बस में सवार होने और ब्रेक फेल होने जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड (Jharkhand) के लातेहार के महुआडांड में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे बाराती भीषण हादसे का शिकार हो गए. घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बस पर सवार होकर लगभग 90 बाराती, झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव आ रहे थे. तभी वह हादसे का शिकार हो गए

इस घटना में घायल लोगों को महुआडांड़ के स्वास्थ्य केंद्र और अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनमें से कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव से झारखंड के लातेहार (Latehar) आते वक्त बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. इसी वजह से ये हादसा हुआ. बस की क्षमता लगभग 50 लोगों के बैठने की थी, लेकिन हादसे के वक्त बस में लगभग 90 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और बूढ़ों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

मृतकों की पहचान हो गई

जब ओवरलोडेड बस लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में पहुंचीं तो ड्राइवर का कंट्रोल हट गया. इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि ओरसा घाटी में पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए थे, जिस वजह से बस बेकाबू हो गई और अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

अन्य पढ़े: Delhi- दिल्ली मेट्रो फेज-4, तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी, कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. भीषण बस हादसे में मृत लोगों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव के रहने वाली लीलावती देवी, रमेश मनिका, फगुआ राम, रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामती देवी, सुखना भुईया, विजय सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे की असल वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों के चलते हुआ. क्या बस का ब्रेक फेल हो गया था या फिर बस के ओवरलोड होने की वजह से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया. वहीं लातेहार जिला में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिला के उपायुक्त को तत्काल घायलों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #JharkhandAccident #WeddingTragedy #LateharNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.