Chhattisgarh News : जन्मदिन पर बनी मौत

Read Time:  1 min
जन्मदिन
जन्मदिन
FONT SIZE
GET APP

शराब पार्टी ने ली भयानक मोड़

एक जन्मदिन की पार्टी के बाद खुशियों का जश्न दर्दनाक घटना में बदल गया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 15 साल के रितेश सिंह की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है. पहले हादसा मानी जा रही यह घटना हत्या निकली. बर्थडे पार्टी के बाद, मोबाइल फोन विवाद में दोस्त विद्याचंद्र साहू ने रितेश को जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के रनई गांव में 15 साल के नाबालिग (Ritesh Singh) रितेश सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. यह घटना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला एक हादसा नहीं था. बल्कि, आपसी विवाद के बाद की गई हत्या है. श्यामलाल के बेटे मृतक रितेश सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम घूमने गया था।

पुलिस के मुताबिक बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम पर सभी दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पी. इसके बाद सभी युवक वापस लौटे और पटना पहुंचे, जहां आरोपी विद्याचंद्र साहू ने दोबारा शराब खरीदी और पी. इसी दौरान रितेश ने आरोपी विद्याचंद्र साहू (Vidyachandra Sahu) का मोबाइल फोन उठाकर उसके पिता को यह जानकारी दे दी कि वह पटना में मौजूद है. यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और वह रितेश पर नाराज हो गया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद रितेश गुस्से में पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़ा।

अन्य पढ़े: USA- टैरिफ मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को झटका, शी जिनपिंग कर रहे वैश्विक मोर्चाबंदी

रितेश को जानबूझकर मारी थी टक्कर

पुलिस ने बताया कि आरोपी विद्याचंद्र साहू ने गुस्से में जानबूझकर गाड़ी को बाईं ओर मोड़ा और पीछे से रितेश को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद अन्य दोस्तों ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रितेश की मौत के बाद उसके चारों दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए थे।

दोस्तों से सख्ती से पूछताछ में हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. एसडीपीओ राजेश साहू ने जब दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में एसटी-एससी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्याचंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।