नई दिल्ली । भारत सरकार पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर जैव ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसकी शुरुआत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों से की गई थी, लेकिन अब यह लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है। इथेनॉल (सी2एच5Oएच) एक जैविक ईंधन है, जो मुख्य रूप से गन्ना, मकई जैसी शर्करा-युक्त फसलों से प्राप्त किया जाता है।
इसे चीनी के किण्वन (फर्मेंटेशन) से बनाया जाता है। जब पेट्रोल में इथेनॉल को मिलाया जाता है, तो उसे एथेनॉल ब्लेंडिंग फ्यूल (Ethanol Blending Fuel) कहा जाता है। ई20 फ्यूल में ई इथेनॉल को और 20 प्रतिशत मात्रा को दर्शाता है। इसका मतलब है कि इस मिश्रण में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पारंपरिक पेट्रोल होता है।
आपकी कार ई20 फ्यूल के लिए उपयुक्त है या नहीं?
एथेनॉल के इस्तेमाल से न सिर्फ ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होता है, बल्कि यह पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा किफायती भी है। साथ ही, यह भारत को विदेशी कच्चे तेल के आयात पर अपनी निर्भरता घटाने में मदद करता है। यही कारण है कि सरकार इसे बड़े पैमाने पर अपनाने पर जोर दे रही है। अब सवाल उठता है कि कैसे पता करें कि आपकी कार ई20 फ्यूल के लिए उपयुक्त है या नहीं? अधिकतर वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए वाहनों पर ई20 कॉम्पीटीबल या ई20 फयूल का स्टिकर फ्यूल कैप, टैंक या विंडशील्ड पर लगाती हैं।
गाड़ी ई10, ई20 या फलेक्सफयूल के लिए अनुकूल है या नहीं
यह संकेत देता है कि वाहन एथेनॉल ब्लेंडिंग फ्यूल के लिए प्रमाणित है। इसके अलावा, आप अपनी गाड़ी का ओनर मैनुअल भी चेक कर सकते हैं। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि गाड़ी ई10, ई20 या फलेक्सफयूल के लिए अनुकूल है या नहीं। कुछ वाहन निर्माता वीआईएन यानी व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए भी यह जानकारी ऑनलाइन प्रदान करते हैं। यह नंबर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate) और वाहन पर दर्ज होता है। अगर फिर भी संशय हो तो आप अपनी कार कंपनी के कस्टमर केयर या अधिकृत डीलरशिप से भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं।
क्या इथेनॉल सिर्फ शुद्ध शराब है?
इथेनॉल को रासायनिक रूप से (ETOH) अल्कोहल कहा जाता है, जो मनुष्यों द्वारा सेवन किया जाने वाला एक प्रकार का अल्कोहल है। इथेनॉल अल्कोहल के रूप में अपने शुद्ध रूप में, इसमें कोई मिलावट नहीं होती है और इसे पतला करके और सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह सेवन के लिए उपयुक्त होता है । इथेनॉल अल्कोहल की प्रत्येक 500 मिलीलीटर की बोतल में मानक पेय पदार्थों की संख्या 47.5 होती है।
एथेनॉल का मुख्य उपयोग क्या है?
यह अस्थिर, ज्वलनशील, स्पष्ट, रंगहीन होता है जिसमें शराब जैसी विशिष्ट मदिरा गंध होती है। इथेनॉल पानी और कई कार्बनिक विलायकों के साथ मिश्रणीय है। इसके कई उपयोग हैं जिनमें एंटीसेप्टिक, कीटाणुनाशक, मारक, अवसादक, ईंधन स्रोत और विलायक के रूप में उपयोग शामिल हैं।
Read more : Bihar : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास 2 EPIC नंबर, गरमाई राजनीति