తెలుగు | Epaper

Latest News : नौसेना अफसर दिलना और रूपा कौन हैं?”

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : नौसेना अफसर दिलना और रूपा कौन हैं?”

नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और नारी शक्ति के साथ नौसेना के पराक्रम की सराहना की। पीएम मोदी ने इस दौरान देश की दो बहादुर बेटियों का भी जिक्र किया 

देश की बेटियां लहरा रहीं परचम

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, “नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं, हम नारी शक्ति (Women power) का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स तक और एजुकेशन से लेकर साइंस तक आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए, देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रहीं है। आज वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।” 

बहादुर बेटियों ने दिखाया क्या होता है साहस

पीएम मोदी ने आगे कहा, “अगर मैं आपसे यह सवाल करूं कि क्या आप समंदर में लगातार आठ महीने तक रह सकते हैं, क्या आप समंदर में पतवार वाली नाव यानि हवा के वेग से आगे बढ़ने वाली नाव से 50 हजार किमी की यात्रा कर सकते हैं, वो भी तब जब समंदर में कभी भी मौसम बिगड़ सकता है। ऐसा करने से पहले आप हजार बार सोचेंगे, लेकिन भारतीय नौसेना की दो बहादुर ऑफिसर्स ने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने दिखाया है कि साहस और दृढ़ संकल्प होता क्या है।”

मोदी ने दिलना और रूपा का कराया परिचय

पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना की इन दो बहादुर ऑफिसर्स का परिचय भी कराया। पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं मन की बात के श्रोताओं को इन जाबांज ऑफिसर्स से मिलवाना चाहता हूं- एक हैं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और दूसरी हैं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा।” इसके बाद दोनों ऑफिसर्स ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों ने इस यात्रा के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा यह पीएम मोदी और देश के साथ साझा किया।  

नविका सागर परिक्रमा 2 का लक्ष्य क्या है?

नाविका सागर परिक्रमा 2 भारतीय नौसेना के दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए, द्वारा आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया की एक समुद्री परिक्रमा थी, जो 2 अक्टूबर 2024 को गोवा से शुरू होकर मई 2025 में पूरी हुई. इस 8 महीने के अभियान के दौरान, उन्होंने लगभग 25,400 नॉटिकल मील की दूरी तय की, चार महाद्वीपों और तीन महासागरों को पार किया, और इस दौरान कई समुद्री अनुसंधान भी किए. 

नाविका सागर परिक्रमा 2 क्या है?

परिक्रमा-II अभियान भारतीय सशस्त्र बलों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है और इससे कई युवतियों को सेनाओं, खासकर भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होने की उम्मीद है। इस संस्करण का उद्देश्य समुद्री और वैज्ञानिक अनुसंधान को भी बढ़ावा देना है।

अन्य पढ़ें:

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Latest Hindi News : Bihar : पटना में श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट, उमड़ा आस्था का सैलाब

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Latest Hindi News : अमित शाह पर कांग्रेस का वार: बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार

Latest Hindi News : अमित शाह पर कांग्रेस का वार: बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में बदल रही है बयार, तेजस्वी को बढ़त

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में बदल रही है बयार, तेजस्वी को बढ़त

Latest News-Haryana : मंदिर जा रही कार को SUV ने मारी टक्कर

Latest News-Haryana : मंदिर जा रही कार को SUV ने मारी टक्कर

Latest News : बरेली हिंसा, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Latest News : बरेली हिंसा, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Latest News : लेह-लद्दाख में हिंसा के बाद तनाव: हालात गंभीर

Latest News : लेह-लद्दाख में हिंसा के बाद तनाव: हालात गंभीर

Latest Hindi News : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लिखा पत्र

Latest Hindi News : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लिखा पत्र

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870