Latest News : बरेली हिंसा, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Read Time:  1 min
बरेली हिंसा
बरेली हिंसा
FONT SIZE
GET APP

तौकीर का राइट हैंड निकला नदीम

  • बरेली में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
  • हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो मुख्य आरोपी तौकीर का करीबी और राइट हैंड बताया जा रहा है।

बरेली में हिंसा (Bareilly violence) से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पुलिस ने अब बरेली हिंसा का शाहजहांपुर से भी कनेक्शन खोज निकाला है। यहां शाहजहांपुर से पुलिस ने बरेली हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तौकीर रजा को बरेली से गिरफ्तार किया गया था, जिस पर बरेली में हिंसा भड़काने के आरोप हैं। बता दें कि आई लव मोहम्मद को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बरेली में उपद्रवियों ने पुलिस से झड़प की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसी मामले में अब पुलिस लगातार प्रदेश के अन्य राज्यों में भी जांच कर रही है। 

नदीम ने ही जुटाई थी भीड़

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर से गिरफ्तार (Nadeem) नदीम, बरेली में हुई हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी। बरेली में हुई हिंसा के बाद से ही नदीम फरार चल रहा था।

नदीम को आज सुबह शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नदीम ने ही भीड़ को इक्कठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कॉल कर के लोगों को बुलाया था। इसके अलावा नदीम के फोन से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने नदीम की गिरफ्तारी के बाद उसका फोन भी बरामद कर लिया है। 

यूपी से भागने की फिराक में था नदीम

पुलिस ने बताया कि बरेली में हिंसा भड़काने के बाद अब नदीम यूपी छोड़कर भागने की फिराक में था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे शाहजहांपुर जिले से दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौकीर रजा का राइट हैंड नदीम को बताया जाता है।

अन्य पढ़ें:  पटना में शुरू होगी वाटर मेट्रो, गंगा के रास्ते जाम से मुक्ति

यह भी पता चला है कि नदीम कभी भी तौकीर रजा की बात को टालता नहीं था। वहीं बरेली में हिंसा भड़काने के लिए नदीम एक हफ्ते से प्लानिंग में लगा हुआ था। फिलहाल नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। 

बरेली का दूसरा नाम क्या है?

( जिसे बरेली या बांस बरेली के नाम से भी जाना जाता है) रोहिलखंड डिवीजन का एक हिस्सा है और इसका नाम इसके मुख्यालय शहर के नाम पर रखा गया है, जिसकी स्थापना सोलहवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में हुई थी।

बरेली में कितने लोग रहते हैं?

कुल १०६.४३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले बरेली नगर में २०११ की जनगणना के अनुसार १,६६,४४७ परिवार निवास करते हैं, तथा नगर का जनसंख्या घनत्व ८५०१ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जो कि राज्य के औसत घनत्व – ८२८ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।