తెలుగు | Epaper

National : अमेरिकी कपास पर 11 प्रतिशत ड्यूटी क्यों हटाई गई : केजरीवाल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : अमेरिकी कपास पर 11 प्रतिशत ड्यूटी क्यों हटाई गई : केजरीवाल

नई दिल्ली । अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद सियासत गर्म हो गई है। 27 अगस्त से लागू हुए इस टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है।

“कमजोर क्यों दिख रहे हैं हम?”

केजरीवाल ने कहा, अमेरिका (America) भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ऐसे में हमें भी अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर कड़ा टैक्स लगाना चाहिए था। जब ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, तब हमें 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देना चाहिए था। लेकिन मोदी सरकार ने उल्टा कदम उठाकर कपास पर 11 प्रतिशत ड्यूटी ही खत्म कर दी। क्या हम कमजोर देश हैं?”

कपास किसानों के साथ “धोखा”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों मोदी सरकार ने ट्रंप के दबाव में यह निर्णय लिया। अब तक अमेरिका से आयात होने वाली कपास पर 11 प्रतिशत ड्यूटी लगती थी, लेकिन 19 अगस्त से 30 सितंबर (40 दिन) तक यह पूरी तरह हटा दी गई है।

केजरीवाल ने कहा, “यह फैसला भारत के कपास किसानों के साथ बड़ा धोखा है। अमेरिकी कपास अब भारत के बाजार में सस्ती मिलेगी, जिससे भारतीय किसानों की उपज औने-पौने दामों पर भी नहीं बिक पाएगी।”

“किसानों की कपास खेत में सड़ जाएगी”

आप नेता ने कहा, “पहले अमेरिका से आने वाली कॉटन/कपास पर 11 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन अब वह भी खत्म कर दिया गया। नतीजा यह होगा कि अक्टूबर में जब हमारे किसान अपनी कपास मंडियों में लेकर पहुंचेंगे, तब उनके लिए कोई खरीदार ही नहीं होगा। किसानों की सालभर की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी।”

गुजरात से विदर्भ तक किसानों पर संकट

केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यह समस्या सिर्फ एक राज्य की नहीं है, बल्कि पूरे देश के किसानों पर असर डालेगी। गुजरात, विदर्भ, पंजाब या तेलंगाना…हर जगह के किसान बर्बाद हो जाएंगे। यह केवल किसानों का मुद्दा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का सवाल है


केजरीवाल की डिग्री क्या है?

अरविंद केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ और उन्होंने 1981 में आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में, 1992 में वे भारतीय नागरिक सेवा (आईसीएस) के एक भाग, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और उन्हें दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया।

केजरीवाल को जेल क्यों हुई?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नौ सम्मनों का जवाब नहीं देने के बाद 21 मार्च 2024 को रात लगभग 09:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार वे भारतीय इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870