పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Thailand Vs Cambodia : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच थम जाएगा शिव मंदिर का विवाद?

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: July 28, 2025 • 1:28 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मलेशिया में आज मिलेंगे दोनों देश के नेता

Thailand Vs Cambodia : थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के नेता सोमवार को मलेशिया में मुलाकात करेंगे और वहां पर संघर्षविराम पर वार्ता होगी। यह जानकारी मलेशिया के विदेश मंत्री मुहम्मद हसन ने दी है। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के नेताओं से टेलीफोन पर वार्ता करके उनसे लड़ाई खत्म करने के लिए कहा था
लड़ाई जारी रहने पर उन्होंने अमेरिकी व्यापार बंद करने की धमकी दी थी। थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने लड़ाई खत्म करने की उनकी सलाह के लिए शुक्रिया कहा है लेकिन मलेशिया में वार्ता करेंगे।
विदेश मंत्री हसन ने कहा, दोनों ही देशों ने शांति वार्ता का हमारा अनुरोध माना है और हमारी मध्यस्थता स्वीकार की है।

मलेशिया ने की मध्यस्थता की पेशकश

Thailand Vs Cambodia : मलेशिया को उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में शांति स्थापित हो जाएगी। विदित हो कि मलेशिया के पास इस समय दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान की अध्यक्षता का दायित्व है।
वहां के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम ने गुरुवार को थाईलैंड और कंबोडिया में लड़ाई छिड़ने के बाद शांति की अपील की थी और मध्यस्थता की पेशकश की थी।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता जिरायु हुआंगसैप ने बताया कि थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाइ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के निमंत्रण पर कुआलालंपुर जाएंगे और वहां पर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के उपायों पर वार्ता करेंगे। जिरायु ने बताया है कि कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत भी मलेशियाई प्रधानमंत्री की मध्यस्थता में होने वाली इस वार्ता में भाग लेंगे।

लड़ाई जारी, दो लाख लोग विस्थापित

सीमा पर स्थित शिव मंदिर के अधिकार को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। दोनों ओर फायरिंग, राकेट प्रहार और गोलाबारी जारी रही। इस लड़ाई में अभी तक 33 लोग मारे गए हैं और दो लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 

कंबोडिया भारत से कब अलग हुआ था?

इस संविधान के तहत, देश का शासन राजा और संसद के दो सदनों द्वारा किया जाता था। औपनिवेशिक युग का अंत तब हुआ जब 9 नवंबर 1953 को राजा नोरोदम सिहानोक की फ्रांसीसियों के साथ बातचीत के बाद कंबोडिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

कंबोडिया में कौन सी भाषा है?

कंबोडिया की आधिकारिक भाषा खमेर है, जिसे अधिकांश कम्बोडियन बोलते हैं। खमेर एक ऑस्ट्रोएशियाटिक भाषा है जो दक्षिण-पूर्व एशिया की अन्य भाषाओं से संबंधित है।

अन्य पढ़ें: Thailand Vs Cambodia : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मंदिर विवाद

#BreakingNews #Cambodia #Ceasefire #HindiNews #LatestNews #MalaysiaMeeting #PeaceTalks #Thailand

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.