తెలుగు | Epaper

Latest News-Indore : स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News-Indore : स्विमिंग कोच ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान

लिव इन पार्टनर से झगड़ा सामने आया

इंदौर में छठी मंजिल से कूदकर 33 वर्षीय महिला स्विमिंग कोच (Swimming Coach) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में ले लिया है।

राऊ पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात करीब 1 बजे राऊ इलाके के बायपास पर पलाश परिसर की है। स्थानीय लोगों ने नीचे स्विमिंग कोच निकिता कजरिया का शव देख कर तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी कृष्णा लालचंदानी और टीआई राज राठौर शामिल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि निकिता 10 साल से असीम राजन नाम के युवक के साथ (live-in relationship) लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वे इसी फ्लैट में किराए पर रहते थे। पुलिस ने देर रात निकिता के साथी असीम राजन को हिरासत में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस निकिता के दोस्तों और परिवार से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या वह किसी तनाव या विवाद से गुजर रही थी।

फ्लैट में सिलेंडर खुला मिला

डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि निकिता कजरिया और असीम राजन की पहले शादी हो चुकी थी। दोनों अपने पहले साथी को छोड़कर लिव-इन में रह रहे थे। बुधवार को किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद निकिता काफी नाराज हो गई।

अन्य पढ़ें:  सरप्राइज प्लान से भावुक हुईं लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह

मौके का निरीक्षण करने पर पता चला कि उसने पहले सिलेंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुई। इसके बाद बालकनी से कूद गई। असीम राजन ग्वालियर का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।

रिलेशनशिप के नियम क्या हैं?

न्यायालय ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के दो वयस्कों के बीच सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप भारत में अपराध नहीं है। लिव-इन रिलेशनशिप क्या हैं? लिव-इन रिलेशनशिप ऐसे रिश्ते होते हैं जिनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के दो वयस्क बिना विवाह किए साथ रहते हैं। विवाह के विपरीत, लिव-इन रिलेशनशिप का कोई कानूनी प्रभाव नहीं होता।

रिलेशनशिप क्या होता है?

लिव-इन सम्बन्ध या लिव-इन रिलेशनशिप एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें दो लोग जिनका विवाह नहीं हुआ है, साथ रहते हैं और एक पति-पत्नी की तरह आपस में शारिरिक सम्बन्ध बनाते हैं। यह सम्बंध स्नेहात्मक होता है और रिश्ता गहरा होता है। सम्बन्ध कई बार लम्बे समय तक चल सकते हैं या फिर स्थाई भी हो सकते हैं।

अन्य पढ़ें:

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870