పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में यमुना सफाई बैठक

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: May 22, 2025 • 10:08 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

CM रेखा गुप्ता बोलीं- हम लक्ष्य की ओर…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी की सफाई के लिए समन्वित प्रयासों की योजना बनाना था। बैठक में दिल्ली सरकार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

रेखा गुप्ता का दृष्टिकोण

दिल्ली सरकार की पर्यावरण मंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में भाग लिया और यमुना सफाई अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस अभियान को गंभीरता से ले रही है और सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम कर रही है।

दिल्ली में यमुना की सफाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की है. इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहें. गृह मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी है. इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यमुना पुनरुद्धार प्रयासों को लेकर एक अहम बैठक की. उन्होंने यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था पर एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. गृह मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी है. इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के लिए एक SOP बनाए, जो उनकी गुणवत्ता, रख-रखाव और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित करें. इसके साथ ही SOP अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जाए. शाह ने कहा कि दिल्ली में यमुना, पीने के पानी और ड्रेनेज को लेकर हम आज जो भी योजना बनाएं वह अगले 20 सालों को ध्यान में रखकर बने.

सरकार यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध- CM

गृह मंत्रालय में हुई बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संबंधित योजनाओं से जुड़े कई अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब सीएम गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण यमुना को उसके उद्गम स्थल से लेकर अंतिम बिंदु तक स्वच्छ बनाना है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र और दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

वहीं, बैठक में यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका, इसका सुदृढ़ीकरण आवश्यक, दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही दिल्ली में जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड पाइपलाइनों में लीकेज को रोकने के साथ जल वितरण संरचना को और सुदृढ़ बनाए जाने पर जोर दिया गया है।

हम लक्ष्य की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं- CM

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद थे. हम स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं. आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में वजीराबाद और ओखला के बीच यमुना का 22 किलोमीटर लंबा हिस्सा, जो नदी की कुल लंबाई का दो फीसदी से भी कम है, इसमें 80 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

Read more: Naxalite: नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने AIIMS पहुंचे अमित शाह

#delhi amit shah Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.