తెలుగు | Epaper

YOGI: सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, स्वाधीनता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
YOGI: सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, स्वाधीनता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : भारत के 79वें स्वतंत्रता (Independence) दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश को सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति दिलाई।

स्वतंत्रता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम

सीएम योगी ने कहा कि यह स्वतंत्रता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और अन्य स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और संकल्प का अवसर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। भारत का संविधान अपने अमृत काल में प्रवेश किया है। भारत के संविधान ने सम और विषम परिस्थितियों में पूरे देश को एकता के सूत्र में बांध करके देश के अंदर सामाजिक न्याय, बंधुता और समता के उन संकल्पों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया
है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी हथियारों जैसे मिसाइलों और ड्रोनों, की ताकत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से स्थानीय उत्पादन को आगे बढ़ाने उसकी ब्रांडिंग करने, उसे मार्केट से लिंक करने, उसको नई डिजाइन और नई तकनीक व पैकेजिंग के साथ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश और दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए जो कार्यक्रम चला वह प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर लोकल के उस अभियान को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है।

भारत का तिरंगा कब और किसने बनाया था?

भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का वर्तमान स्वरूप 22 जुलाई 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था — यह स्वतंत्रता से 15 दिन पहले हुआ।

किसने बनाया था:
तिरंगे का डिज़ाइन पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) ने तैयार किया था।

तिरंगा झंडे में कितने रंग होते हैं?

गहरा केसरिया (Saffron) – सबसे ऊपर
शक्ति और साहस का प्रतीक

सफेद (White) – बीच में
शांति और सच्चाई का प्रतीक

गहरा हरा (Green) – सबसे नीचे

भारत के तिरंगे झंडे में चरखे की जगह चक्र कब अस्तित्व में आया था?

चरखा (Spinning Wheel) पहले के कांग्रेस झंडे में मौजूद था (जो महात्मा गांधी के प्रभाव से आया था)।

परिवर्तन:
22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने आधिकारिक रूप से चरखे की जगह “अशोक चक्र” को तिरंगे में अपनाया।

Read also: UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870