తెలుగు | Epaper

NEPAL : 19 लोगों की मौत के बाद नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया बैन हटाया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
NEPAL : 19 लोगों की मौत के बाद नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया बैन हटाया

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) पर लगाए गए बैन को हटाने का निर्णय लिया है। हिंसक प्रदर्शनों के बीच सोमवार को हुई आपात कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में यह फैसला लिया गया। संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने बताया कि सरकार ने सोशल मीडिया साइट्स पर लगाए गए बैन को हटाने का आदेश दिया है।

‘जेन जी’ समूह की मांगों पर कार्रवाई

गुरूंग ने कहा कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को सोशल मीडिया साइट्स को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया है। यह कदम काठमांडू में संसद के सामने बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे ‘जेन जी’ समूह (Genji Group) की मांगों को देखते हुए उठाया गया है।
तीन दिन पहले नेपाल सरकार ने फेसबुक और ‘एक्स’ समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर पाबंदी लगाई थी, क्योंकि वे सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराने में विफल रही थीं।

संसद परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को विरोध उस समय हिंसक हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारी संसद परिसर में घुस गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को पानी की बौछारें, आंसू गैस और यहां तक कि गोलियों का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद सोमवार रात से फेसबुक, ‘एक्स’ और व्हाट्सएप जैसी साइट्स दोबारा शुरू कर दी गईं।

हिंसा में 19 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

राजधानी काठमांडू और अन्य इलाकों में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किए। इस दौरान कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए। स्थिति बिगड़ने के बाद गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया।

सेना की तैनाती और पीएम की अपील

हालात पर नियंत्रण पाने के लिए काठमांडू में नेपाली सेना को तैनात कर दिया गया है। संसद परिसर के आसपास की सड़कों पर सेना का कब्जा है। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “शांतिपूर्ण आंदोलन में कुछ अवांछित तत्वों की घुसपैठ” के कारण सरकार को बल प्रयोग करना पड़ा।

क्यों भड़के युवा?

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा मुख्य रूप से सरकार के हालिया फैसले को लेकर है।

  • नेपाल सरकार ने पिछले शुक्रवार से फेसबुक, यूट्यूब, एक्स (पूर्व में ट्विटर) समेत 26 बिना रजिस्टर्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगा दी है।
  • इस बैन के कारण लाखों यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
  • युवाओं का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी छीन रही है और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की बजाय जनता की आवाज दबा रही है

Read More :

Japan-एशिया में बढ़ा तनाव, जापान ने चीन के करीब तैनात कीं लंबी दूरी की मिसाइलें

Japan-एशिया में बढ़ा तनाव, जापान ने चीन के करीब तैनात कीं लंबी दूरी की मिसाइलें

USA- ट्रंप बोले- ईरान से समझौता, अब 20 अमेरिकी टैंकर होर्मुज से गुजरेंगे

USA- ट्रंप बोले- ईरान से समझौता, अब 20 अमेरिकी टैंकर होर्मुज से गुजरेंगे

हॉर्मुज बंद, अमेरिका में पेट्रोल महंगा

हॉर्मुज बंद, अमेरिका में पेट्रोल महंगा

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870