తెలుగు | Epaper

AICC ऑब्जर्वर के साथ आज राहुल गांधी करेंगे बैठक, लेंगे फीडबैक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
AICC ऑब्जर्वर के साथ आज राहुल गांधी करेंगे बैठक, लेंगे फीडबैक

दिल्ली : 11 वर्ष बीत गए, हरियाणा (Haryana) में कई चुनाव कांग्रेस हार गई लेकिन संगठन नहीं बन पाया जिसके चलते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरियाणा में संगठन बनाने को लेकर जिद ठान ली है और इसी को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी ने चंडीगढ़ पार्टी प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिलों में जिलाध्यक्षों का पैनल तैयार करने में किसी भी प्रदेश नेता का दबाव नहीं मानना है और कोई दबाव डालता है तो उसकी रिपोर्ट देनी है। 

राहुल गांधी आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यवेक्षकों से उनके जिलों में आने वाली समस्याओं, कांग्रेस (Congress) की गुटबाजी तथा जिलाध्यक्ष बनने के दावेदारों के उत्साह पर चर्चा करेंगे। साथ ही राज्य पर्यवेक्षकों की कार्यप्रणाली पर बातचीत की जाएगी। केंद्रीय पर्यवेक्षकों से पूछा जाएगा कि उन पर हरियाणा कांग्रेस के किसी नेता ने कोई दबाव तो नहीं बनाया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों के दौरों के दौरान कई जिलों में अनुशासनहीनता और गुटबाजी देखने को मिली है, जिस पर राहुल गांधी को जरूरी फीडबैक दिया जाएगा।

4 जून को चंडीगढ़ आए थे राहुल गांधी

बता दें इससे पहले राहुल गांधी 4 जून को चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान राहुल ने चंडीगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय में 3 घंटे तक लगातार बैठकों की, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और AICC, PCC के पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने गुटबाजी पर जीरो टॉलरेंस का स्पष्ट संदेश दिया और पैनल के चयन को मेरिट आधार पर व कार्यकर्ताओं की राय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ में उन्होंने 30 जून तक हरियाणा के 22 जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन करने की समयसीमा तय की गई, जिसमें पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि केवल पदों की नहीं, संगठन की जरूरत है; गुट और सिफारिशों पर कोई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Read more : WB : शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, बोलेरो-ट्रक टक्कर में 9 की मौत

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870