తెలుగు | Epaper

Education : 7666 LT ग्रेड टीचर की भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Education : 7666 LT ग्रेड टीचर की भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

UPPSC LT Grade Teacher भर्ती 2025 के तहत उत्तर प्रदेश में 7,666 सरकारी शिक्षक पदों पर भर्तियां निकली हैं. इच्छुक उम्मीदवार (uppsc.up.nic.in) पर 28 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं. जानें पूरी प्रक्रिया, पात्रता, फीस और बिना BEd वालों के लिए भी नया मौका. 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड शिक्षक (TGT कैटेगरी) के लिए 7,666 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 है और संशोधन (correction) करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2025 रखी गई है. यहां UPPSC Teacher Recruitment 2025 की डिटेल देखें.

टोटल पोस्ट

  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए: 4,860 पद
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए: 2,525 पद
  • दिव्यांगजन (PwD) के लिए: 81 पद

क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • यानि आवेदक का जन्म 2 जुलाई 1985 के बाद और 1 जुलाई 2004 से पहले होना चाहिए.
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
  • अधिकांश विषयों के लिए BEd डिग्री अनिवार्य है.
  • कंप्यूटर विषय के लिए अब BEd अनिवार्य नहीं है.
  • 2018 में कंप्यूटर विषय में BEd जरूरी होने के कारण बहुत कम भर्तियां हुई थीं. इस बार बिना BEd वाले उम्मीदवार भी कंप्यूटर टीचर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले UPPSC पोर्टल पर One Time Registration (OTR) करें.
  • uppsc.up.nic.in पर जाएं और जरूरी जानकारी भरकर OTR नंबर बनाएं.
  • फिर LT ग्रेड शिक्षक भर्ती का फॉर्म भरें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रखें.

यूपी में एलटी ग्रेड टीचर क्या है?

यूपी एलटी ग्रेड लाइसेंसधारी शिक्षक ग्रेड परीक्षा है जो हर साल उत्तर प्रदेश शैक्षिक बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है ।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कितने सदस्य हैं?

आयोग के कार्य की मात्रा में वृद्धि के अनुरूप आयोग के सदस्यों की संख्या में भी क्रमशः वृद्धि हुई है और अब इसमें 8 सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का कार्य भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग विनियम, 1976 द्वारा विनियमित होता है।

Read more : Bengaluru : ऑटो से सफर करना होगा महंगा, नए रेट ने बढ़ाई चिंता

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

JOB- फॉरेस्ट और एक्साइज विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर बहाली

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

ICSI-आईसीएसआई ने घोषित किया सीएस जून 2026 का टाइमटेबल

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

RRB- 22,000 ग्रुप डी पदों के लिए रेलवे ने किया आवेदन आमंत्रित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870