भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से आज यानी 8 जून को सगाई हो गई है। रिंग सेरेमनी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुई। इस फंक्शन में देशभर की नामी-गिरामी हस्तियों शामिल हुए। दोनों की सगाई की फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से आज यानी 8 जून को सगाई हुई। रिंग सेरेमनी लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुई। इस फंक्शन में देशभर की नामी-गिरामी हस्तियों शामिल हुए। दोनों की सगाई की फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस से लेकर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी और बड़े-बड़े नेता रिंकू-प्रिया को बधाइयां दे रहे हैं।
रिंकू की हुई प्रिया सरोज
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रिंकू सिंह लोअर मिडिल क्लास फैमिली से हैं, जबकि प्रिया सरोज की पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी बेहतर है। आज यानी 8 जून को रिंकू और प्रिया ने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। दोनों की सगाई लखनऊ के पांच सितारा होटल सेंट्रम में हुई है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। जबकि प्रिया पिंक लहंगा पहने हुए बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी की पहली झलक सामने आई है।

कैसे प्रिया को दिल दे बैठे रिंकू?
केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद (मछलीशहर, उत्तर प्रदेश) प्रिया सरोज की मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। रिंकू सिंह के वो पांच छक्के तो हर किसी को अच्छी तरह से याद हैं, जो उन्होंने 9 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बॉलर यश दयाल के ओवर में जड़े थे। उस मैच में आखिरी 6 गेंद में केकेआर को जीत के लिए 29 रन की दरकार थी और रिंकू ने चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर टीम को ये जीत दिलाई।
रिंकू ने यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए और केकेआर को जीत दिलाई थी। इस मैच के बाद रिंकू की पूरी दुनिया में पहचान बनी। इस मैच के बाद रिंकू टीम के एक सीनियर की शादी में शामिल होने दिल्ली आए, जहां उनके दोस्त ने उनकी मुलाकात प्रिया सरोज से कराई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बनी और करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे को जानने-समझने के बाद आज दोनों ने सगाई की।
Read more : Politics : राजस्थान कांग्रेस के लिए राहत, सचिन-गहलोत में तनाव खत्म
Up : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर स्थगित, मायूस हुए भक्त