Stock Market Closing : सेंसेक्स 256 अंक चढ़कर 82,445 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 256 अंक चढ़ा, 82,445 पर बंद

सोमवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 256 अंकों की मजबूती देखने को मिली और यह 82,445 के स्तर पर बंद हुआ। यह निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

निफ्टी में भी 100 अंकों की मजबूती, 25,120 पर बंद

एनएसई निफ्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 100 अंकों की तेजी के साथ 25,120 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 256 अंक की बढ़त के साथ 82,445 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी रही, ये 25,103 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट रही। आज बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। कोटक बैंक और जियो फाइनेंस के शेयर 3% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.92% की तेजी के साथ 38,088 पर और कोरिया का कोस्पी 1.55% चढ़कर 2,855 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.63% बढ़त के साथ 24,181 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.43% की तेजी के साथ 3,399 पर बंद हुआ।
  • 6 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.05% बढ़कर 42,76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.20% और S&P 1.03% चढ़कर बंद हुआ।
  • पिछले हफ्ते सेंसेक्स 737 अंक और निफ्टी 252 अंक चढ़ा 2-6 जून 2025 यानी, बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हफ्ता पॉजिटिव नोट पर खत्म हुआ। निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने शुरुआती गिरावट के बाद आखिरी दो दिनों में शानदार रिकवरी दिखाई। पूरे हफ्ते में सेंसेक्स 737 अंक और निफ्टी 252 अंक चढ़ा।
  • हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 6 जून को RBI की 50 बेसिस पॉइंट की रेपो रेट कटौती और 100 बेसिस पॉइंट CRR कट से बाजार में तेजी आई।
  • सेंसेक्स 747 अंक चढ़कर 82,189 और निफ्टी 252 अंक चढ़कर 25,003 के स्तर पर बंद हुआ। ब्याज दरों में कटौती से रियल्टी, बैंकिंग, और ऑटो सेक्टर में तेजी आई।

Read more: Stock Market Closing : सेंसेक्स 746 अंक चढ़कर 82,188 पर बंद

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।