BCCI news : अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, BCCI में फिर वापसी?

By Sai Kiran | Updated: February 5, 2026 • 7:52 PM

BCCI news : अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब नौ साल से चल रहा प्रतिबंध हटाते हुए अदालत ने उन्हें फिर से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) में पद संभालने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध आजीवन नहीं था।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि ठाकुर पहले ही बिना शर्त माफी मांग चुके हैं और लंबे समय से क्रिकेट प्रशासन से दूर हैं। ऐसे में प्रतिबंध जारी रखने का कोई औचित्य नहीं बनता। नए आदेश के बाद अब वे बीसीसीआई के प्रशासनिक और आंतरिक मामलों में हिस्सा ले सकेंगे।

अन्य पढ़े: UP : सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय

गौरतलब है कि 2017 में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने के आरोप में उन्हें पद से हटाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Anurag Thakur BCCI ban lifted BCCI news BCCI reforms breakingnews cricket administration India cricket board controversy Indian cricket board updates Indian cricket politics Lodha committee case sports governance news sports legal news Supreme Court verdict India