सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को अब पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल) में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। स्मिथ (Smith) इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में उतरे थे, लेकिन उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।
आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद बदला रुख
ऐसे में स्मिथ अब पीएसएल 2026 सत्र में खेलना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। स्मिथ को एक टीम से प्रस्ताव भी मिला है, जिससे उनका करार भी हो चुका है।
सियालकोट स्टैलियंस से कर सकते हैं डेब्यू
एक रिपोर्ट के अनुसार स्मिथ पीएसएल (Smith PSL) के 10वें सीजन में सियालकोट स्टैलियंस की ओर से खेलते दिखेंगे। सियालकोट स्टैलियंस 7 फरवरी को अपने रिटेंशन प्लेयर्स की सूची जारी करेगी, जिसमें स्टीव स्मिथ का नाम शामिल होने की संभावना है।
आईपीएल मौका मिला तो छोड़ सकते हैं पीएसएल
हालांकि अगर इस बीच आईपीएल में उन्हें अवसर मिल जाता है तो वह पीएसएल छोड़ भी सकते हैं। ऐसा पहले भी कई खिलाड़ी कर चुके हैं। स्मिथ लंबे समय तक आईपीएल खेल चुके हैं और दो टीमों की कप्तानी भी कर चुके हैं।
पीएसएल में 8 टीमें, रिटेंशन प्रक्रिया तेज
गौरतलब है कि पीएसएल में इस बार 8 टीमें उतरेंगी, जिनमें से 6 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। वहीं मुल्तान सुल्तान्स टीम ने किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया है और वह नीलामी के जरिए टीम तैयार करेगी।
नई टीमों की घोषणा 7 फरवरी को
नई बनी टीमें सियालकोट स्टैलियंस और हैदराबाद 7 फरवरी को अपने खिलाड़ियों की घोषणा करेंगी। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स ने 4-4 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
अन्य पढ़े: Delhi- संसद गेट पर निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, पोस्टरों से पीएम पर समझौते का आरोप
पीएसएल रिटेंशन सूची
लाहौर कलंदर्स: शाहीन शाह अफरीदी (प्लैटिनम), अब्दुल्ला शफीक (डायमंड), सिकंदर रजा (गोल्ड), मोहम्मद नईम (सिल्वर)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: अबरार अहमद (प्लैटिनम), उस्मान तारिक (डायमंड), हसन नवाज (गोल्ड), शमील हुसैन (इमर्जिंग)
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान (प्लैटिनम), सलमान इरशाद (गोल्ड), एंड्रीज गौस (सिल्वर)
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम (प्लैटिनम), सुफियान मोकिम (डायमंड), अब्दुल समद (गोल्ड), अली रजा (इमर्जिंग)
कराची किंग्स: हसन अली (प्लैटिनम), मोहम्मद अब्बास अफरीदी (डायमंड), खुशदिल शाह (गोल्ड), साद बेग (इमर्जिंग)
मुल्तान सुल्तान्स: ज़ीरो रिटेंशन
Read More :