रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कहा है कि भारतीय टीम अपनी ही धरती पर होने वाले टी20 विश्वकप (T 20 Worldcup) में जीत की प्रबल दावेदार है। धोनी ने कहा कि टीम के पास वह सभी खूबियां हैं जो जीत के लिए चाहिये होती हैं।
बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संतुलन
धोनी के अनुसार टीम के पास अच्छे बल्लेबाज (Batsman) और गेंदबाज हैं। उसका क्षेत्ररक्षण शानदार है और टीम दबाव की परिस्थितियों में भी जीत दर्ज करना जानती है।
ओस से रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
धोनी ने कहा कि केवल एक चीज है जिससे टीम को सावधान रहना होगा और वह है ओस। उनके अनुसार ओस एकदम से हालात बदल देती है।
‘मुझे ओस नापसंद है’
धोनी ने कहा, “मुझे ओस नापसंद है। ओस बहुत सारी चीजों को बदल देती है। इसलिए जब मैं भी खेलता था तो मुझे ये बहुत डराती थी। जब भी ओस होती थी तो टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती थी। अगर हम कुछ बेस्ट टीमों के खिलाफ 10 मैच खेलें और स्थितियां एक जैसी हों तो हम उनमें से ज्यादातर बार विजेता रहेंगे।”
टी20 क्रिकेट में अनिश्चितता सबसे बड़ी चुनौती
टी20 क्रिकेट की अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए धोनी ने कहा कि समस्या तब आती है जब टीम के कुछ खिलाड़ियों का दिन खराब हो और विपक्षी टीम के किसी खिलाड़ी का दिन बेहद शानदार निकल जाए।
नॉकआउट में किस्मत भी निभाती है भूमिका
उन्होंने कहा, “ये टी20 क्रिकेट में हो सकता है। ये लीग स्टेज में भी हो सकता है और नॉकआउट स्तर पर भी। यही वह जगह है जहां किस्मत की जरूरत होती है। कोई खिलाड़ी घायल नहीं होना चाहिए और जो भी भूमिका मिले, उसे टीम के लिए पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।”
अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम विश्वकप में अपने अभियान का आगाज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान में अमेरिका के खिलाफ करेगी।
अन्य पढ़े: Delhi- संसद गेट पर निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, पोस्टरों से पीएम पर समझौते का आरोप
शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
टीम जबरदस्त फॉर्म में है और खिताब को बनाए रखने के पूरे उत्साह के साथ उतर रही है। भारतीय टीम टी20 में पिछले 9 द्विपक्षीय सीरीज से अजेय रही है और लगातार 9 सीरीज जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो कप्तान बनने के बाद से ही बेहद सफल रहे हैं।
Read More :