Virat Kohli : अभी संन्यास मत लो विराट, टीम इंडिया के लिए जरूरी है आपका खेलते रहना

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

रिकॉर्ड की बात नहीं है, WTC Final जीतना है

विराट कोहली जल्दी ही संन्यास ले सकते हैं, यह सुनते ही भारतीय क्रिकेट में खलबली मच गई है. सिर्फ फैंस ही नहीं बीसीसीआई भी उनसे अपने इस फैसले पर फिर से सोचने की अपील कर रहा हे. सब जानते हैं कि विराट अभी भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा हैं और सबसे जरूरी भी।

 विराट कोहली जब 2008 में टीम इंडिया में एंट्री करते हैं तो भारतीय बैटिंग का स्वर्ण काल चल रहा था. हमारी जुबान पर जिन बेहतरीन बैटर्स के नाम एक बार में याद आते हैं उनमें से 90 फीसदी 2008 में खेल रहे थे. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीवीएस लक्ष्मण , वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, एमएस धोनी जैसे दिग्गज टीम की जान थे. सौरव गांगुली कुछेक महीने पहले रिटायर हुए थे।

गौतम गंभीर, सुरेश रैना टीम में जगह पक्की कर चुके थे. रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा जैसे सितारे टीम में एंट्री मार चुके थे. फिर आते हैं विराट कोहली, जिनके फैंस कुछ साल बाद उनके नाम से पहले किंग जोड़ देते हैं।

विराट कोहली

  • विराट कोहली ने किंग का रुतबा यूं ही नहीं पाया है. विराट का खेल, नंबर, और उस जिद और जुनून उन्हें अपने समकालीन क्रिकेटरों से कहीं आगे ले जाता है. आज भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद अगर कोई नाम आता है तो वह है विराट कोहली।
  • आज जब विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से जुड़ी खबर आई है तो वह ना सिर्फ उनके फैंस को दुखी कर गई है, बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को भी झटका दे गई है. बीसीसीआई ने तो उनसे अपने इस फैसले या इच्छा पर फिर से सोचने की अपील की है।
  • वजह- 36 साल के विराट आज भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. उनका क्रीज पर खड़े रहना ही भारत की जीत की गारंटी होती है।
  • जिद और जुनून का किस्सा इंग्लैंड से पूछाे
    विराट कोहली के जिद और जुनून का किस्सा तो उनके पिछले इंग्लैंड दौरों से ही समझा जा सकता है. विराट कोहली जब 2014 में पहली बार इंग्लैंड गए तो 4 टेस्ट मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं आई. हड़बड़ी में रहने वाले दिग्गजों ने विराट को खारिज कर दिया. उनकी कमजोरियां बताकर उन्हें भारतीय पिचों का बैटर बताया गया. लेकिन विराट कोहली वो शख्स हैं, जो हार नहीं मानते. वे 4 साल बाद फिर इंग्लैंड जाते हैं. इस बार विराट कोहली इंग्लैंड में 2 शतक, 2 अर्धशतक और 2 बार 40 प्लस स्कोर बनाते हैं. आलोचकों की जुबान पर ताला होता है और विराट क्रिकेट के नए आसमान पर.

Read more:Virat Kohli Record: दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने की तैयारी

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।