గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Eng vs Ind: कैफ ने विराट को कह दी दिल पर लगने वाली बात

Author Icon By digital
Updated: May 12, 2025 • 3:03 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन नजदीक

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा है कि विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे में खेलना चाहिए। इसी के साथ ही कैफ ने की गई अपील के साथ ही कोहली के सामने बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। पांच टेस्ट सीरीज का यह दौरा 20 जून से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन नजदीक आ रहा है, तो ऐसा लगता है कि विश्व क्रिकेट की चर्चा का विषय टीम इंडिया के अगले कप्तान को लेकर हो चला है।

अधिकारियों के बीच मतभेद

यह भी सही है कि इंग्लैंड दौरे में अगले कप्तान को लेकर अगरकर एंड कंपनी और बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारियों के बीच मतभेद है। वजह यह है कि सेलेक्शन कमेटी किसी युवा को कप्तान बनाना चाहती है, तो बोर्ड का एक धड़ा इस मुश्किल दौरे के लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने का इच्छुक है।

सहज मनोदशा में हैं विराट कोहली : कैफ

कैफ ने X पर कहा, ‘विराट कोहली सहज मनोदशा में हैं। वह संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड जाना चाहिए। उन्हें ऊंचे मानक के साथ खेल से अलग होना चाहिए। कोहली ने विश्व कप फाइनल में शानदार काम किया। ऐसे में उन्हें अपने टेस्ट करियर का समापन भी अच्छे प्रदर्शन के साथ करना चाहिए। विराट लाचारी में संन्यास क्यों ले रहे हैं? क्या इसकी वजह यह है कि यह फॉर्मेट उन्हें कई साल से परेशान कर रहा है? आउट स्विंग बॉल। जहां आउटस्विंग बॉल आती है, तो वह कई बार आउट हुए थे’

विराट ने BCCI से क्या कहा

रोहित के संन्यास के बाद बोर्ड ने विराट कोहली को इस मुश्किल सीरीज में कप्तानी की पेशकश की थी, लेकिन कोहली ने कप्तानी स्वीकारना तो छोड़िए, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा के बारे में सूचित कर दिया है। बीसीसीआई ने विराट को राजी करने के लिए एक वरिष्ठ क्रिकेटर को उनके साथ बातचीत की जिम्मेदारी दी है, लेकिन फिलहाल कोहली अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। कोहली इंग्लैंड जाते हैं या नहीं, यह 23 मई के दिन ही साफ होगा, जब भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews cricket kohali latestnews trendingnews virat virat kohali

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.