Ind vs pak match : पाक मैच से पहले खुशखबरी, अभिषेक शर्मा वापसी!

Read Time:  1 min
Ind vs pak match
Ind vs pak match
FONT SIZE
GET APP

Ind vs pak match : टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि पिछले मैच में चोट के कारण बाहर रहे ओपनर अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं और कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में खेलेंगे।

अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान पेट दर्द की शिकायत के बाद अभिषेक को दिल्ली में इलाज कराना पड़ा था और वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। उनकी जगह संजू सैमसन ने तेज पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। अब अभिषेक फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश चुनाव: हिंसा के साये में वोटिंग

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत-पाक मुकाबला हमेशा (Ind vs pak match) खास होता है और दबाव स्वाभाविक है, लेकिन टीम इसके लिए तैयार है। उन्होंने मौसम को लेकर कहा कि परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन टीम हर हाल में अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान देगी।

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की चुनौती पर उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार हैं और टीम नए चुनौतीपूर्ण हालात का स्वागत करती है। टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें आठ बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें भारत सात बार जीत चुका है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।