नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्पिनर ऑलराउंडर और कप्तान अक्षर पटेल (Akshar Patel) के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अगर उन्हें अपनी टीम को जीत दिलानी है तो इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
अक्षर पटेल का पिछला सत्र
पठान के अनुसार पिछले सत्र में अक्षर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पठान ने बताया है कि हाल के दिनों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम के खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन रहा है। पठान ने कहा कि अक्षर पिछले सत्र के 12 मैचों में केवल 5 विकेट ले पाए और उन्होंने 263 रन बनाए। पठान ने कहा, पिछले साल अक्षर की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी थी।
कप्तानी और टीम के लिए महत्व
उनका आत्मविश्वास हालांकि कप्तान बनने के बाद बढ़ा होगा, पर अगर वह नियमित रूप से विकेट लेते हैं, तो उनकी टीम हावी हो जाएगी क्योंकि उनके पास कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जैसा विकेट लेने वाला गेंदबाज है। इसके अलावा, विपराज निगम जैसे उभरते खिलाड़ी भी टीम में हैं। पठान ने कहा, “आपको अक्षर और कुलदीप जैसी स्पिन-गेंदबाजी की जोड़ी कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। इसमें विपराज का नाम भी जोड़ना होगा। उनके पास दो ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो विश्व कप जीते हैं। यह दिल्ली के लिए सकारात्मक बात है।”
पिछले सत्र की टीम प्रदर्शन
कैपिटल्स ने पिछले सत्र की शुरुआत अच्छी करते हुए लगातार चार मैच जीते थे। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी को हराया था, पर उसके बाद मुंबई इंडियंस से हार गए और टीम ने अपनी लय गंवा दी। टीम ने पिछले 10 मैचों में से सिर्फ तीन ही जीत पाई और अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही।
अन्य पढ़े: Hyderabad : खेल विद्यालयों में छात्रों का चयन तीन चरणों में
नए सत्र की तैयारी
अब इस सत्र में टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। दिल्ली का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर अच्छी शुरुआत करना रहेगा।
Read More :