नई दिल्ली। भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की प्रतिष्ठित सूची में अब ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम भी जुड़ गया है। नामीबिया के खिलाफ एक ओवर में उनके चार शानदार छक्कों ने उन्हें उन भारतीय खिलाड़ियों की कतार में खड़ा कर दिया है, जिनके नाम टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
युवराज का ऐतिहासिक कारनामा आज भी अव्वल
इस सूची में सबसे ऊपर हैं दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuraj Singh) जिन्होंने साल 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है और इसे विश्व क्रिकेट की सबसे यादगार उपलब्धियों में गिना जाता है।
पांच छक्कों वाला क्लब भी दमदार
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन भारतीय बल्लेबाज हैं— रोहित शर्मा, रिंकु सिंह और संजू सैमसन।
रोहित और रिंकु (Rohit and Rinku) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 5-5 छक्के जड़े थे, जबकि संजू सैमसन ने साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर इस उपलब्धि की बराबरी की थी।
चार छक्के लगाने वालों की लंबी सूची
चार छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची भी काफी दिलचस्प है। इसमें सूर्यकुमार यादव (हांगकांग के खिलाफ), अक्षर पटेल और सूर्यकुमार की श्रीलंका के खिलाफ साझेदारी वाली पारी, साथ ही रोहित शर्मा के श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन शामिल हैं।
ईशान किशन की एंट्री से सूची और मजबूत
अब इसी प्रतिष्ठित सूची में ईशान किशन भी शामिल हो गए हैं। नामीबिया के खिलाफ उनके चार छक्कों वाली पारी ने न केवल भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि उन्हें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि भी दिला दी। यह प्रदर्शन बताता है कि ईशान किस तरह किसी भी समय मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!
एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 6 छक्के – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (6 6 6 6 6 6)
- 5 छक्के – रोहित शर्मा / रिंकु सिंह बनाम अफगानिस्तान (4 6 नोबॉल 6 1 6 6 6)
- 5 छक्के – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश (0 6 6 6 6 6)
- 4 छक्के – सूर्यकुमार यादव बनाम हांगकांग (6 6 6 0 6 2)
- 4 छक्के – अक्षर पटेल / सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका (6 6 6 1 6 1)
- 4 छक्के – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (1 0 6 वाइड 6 6 6)
- 4 छक्के – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 6 4 6 0 6)
- 4 छक्के – ईशान किशन बनाम नामीबिया (0 6 6 6 6 4)*
Read More :