తెలుగు | Epaper

NZ vs SA : न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
NZ vs SA : न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची

साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया; टिम साईफर्ट ने नाबाद 66 रन की पारी खेली

NZ vs SA :  न्यूजीलैंड (New Zealand) ने जिम्बाब्वे में चल रही ट्राई सीरीज (Tri Series) के फाइनल में प्रवेश कर ली है। टीम ने मंगलवार रात को साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की टीम 26 जुलाई को साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल मुकाबला भी खेलेगी

NZ vs SA : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को न्यूजीलैंड New Zealand ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड New Zealand ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन का टारगेट हासिल कर लिया। टीम के ओपनर टिम साईफर्ट ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

टॉस हारकर बैटिंग कर रही साउथ अफ्रीका खराब शुरुआत के बावजूद 134 रन का स्कोर बनाने में कामयाब हो गई। टीम एक एंड से विकेट गंवाती रही, दूसरे एंड से ओपनर रीजा हेंडिक्स रन बनाते रहे। ओपनर रासी वान डर डुसन 14, रुबीन हरमन 10 और डेवाल्ड ब्रेविस 13 और लुआन डेर प्रिटोरियस एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रीजा हेंडिक्स ने 41 रन की पारी खेलकर स्कोर 100 पार पहुंचाया। रीजा के अलावा, जॉर्ज लिंडे ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

डफी, मिलने और सैंटनर को 2-2 विकेट

न्यूजीलैंड New Zealand की ओर से जैकब डफी, एडम मिलने और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट झटके। विल ओरुर्क को एक विकेट मिला। यहां सैंटनर ने 6 गेंदबाजों से बॉलिंग कराई, इनमें से 4 को विकेट मिले। जक्री फुलकेश और रचिन रवींद्र को विकेट नहीं मिले।

कॉन्वे-साईफार्ट की फिफ्टी पार्टनरशिप

135 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने मजबूत शुरुआत की। टीम के ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर फिफ्टी पार्टनरशिप की। ओपनर डेवोन कॉन्वे (19 रन) 51 रन के टीम स्कोर पर एंडिले सिमराने का शिकार बने।

टिम साईफर्ट फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे

कॉन्वे के आउट होने के बाद साईफर्ट ने मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। साईफर्ट 66 रन बनाकर नाबाद लौटे, चैपमैन ने 20 और डेरिल मिचेल ने 20 रन का योगदान दिया। रचिन रवींद्र 3 रन ही बना सके। अफ्रीकी टीम से सेनुरन मुथुस्वामी ने 2 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड के मूल निवासी कौन हैं?

इसे सुनेंन्यूजीलैंड के निवासियों को किवी. कहा जाता है। न्यूजीलैंड एक द्विसांस्कृति समाज है। इसमें अधिकतर यूरोपियाई तथा कुछ माओरी (Maori) मूल के लोग निवास करते हैं

न्यूजीलैंड के बेस्ट प्लेयर कौन-कौन से हैं?

  • डैरिल मिचेल
  • मार्क चैपमैन
  • टिम सेफर्ट
  • मिशेल सैंटनर
  • ग्लेन फिलिप्स
  • रचिन रविंद्र

अन्य पढ़ें: IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-1 से जीती

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

मसूरी में कुलदीप यादव की ‘रॉयल वेडिंग’

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870