తెలుగు | Epaper

Prithvi Shaw engagement : पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

Sai Kiran
Sai Kiran
Prithvi Shaw engagement : पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

Prithvi Shaw engagement : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपने जीवन की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया स्टार और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल से सगाई की घोषणा की है।

रिश्ते को किया आधिकारिक

काफी समय से दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी। लेकिन अब पृथ्वी शॉ ने खुद सगाई की पुष्टि कर दी है।

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

फिल्मों में भी एंट्री

आकृति जल्द ही ‘त्रिमुख’ नाम की तेलुगु साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म से अभिनेत्री के रूप में डेब्यू करने जा रही हैं।

अन्य पढ़े: नेपाल चुनाव: बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

लखनऊ से मुंबई तक का सफर

आकृति अग्रवाल का जन्म लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। बाद में उनका (Prithvi Shaw engagement) परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से BMS डिग्री हासिल की।

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट सफर

पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में शतक लगाया। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870