IPL- गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन पर उठे सवाल, सुधार जरूरी- आकाश चोपड़ा

Read Time:  1 min
आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को इस सत्र में अगर अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसके कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर (Joss Batller) और साई सुदर्शन सहित शीर्ष क्रम को अधिक से अधिक रन बनाने होंगे।

शीर्ष क्रम पर अधिक निर्भरता बनी कमजोरी

चोपड़ा के अनुसार गुजरात की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि टीम अपने शीर्ष बल्लेबाजों पर ही निर्भर है और जब ये असफल होते हैं तो पूरी टीम ढह जाती है। उनके मुताबिक पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी यह बात साफ तौर पर देखने को मिली।

मध्य और निचले क्रम पर उठे सवाल

इस मैच में दिखा है कि टीम के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। चोपड़ा (Chopra) ने कहा कि जीत के लिए टाइटन्स के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बड़े रन बनाने होंगे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाना होगा। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इन्हें ज्यादा ओवर तक टिकना होगा, क्योंकि मध्य और निचले क्रम ने अभी तक खुद को साबित नहीं किया है।

फिलिप्स और सुंदर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

उन्होंने कहा कि ग्लेन फिलिप्स अब तक 25 रन से अधिक नहीं बना पाए हैं, जबकि उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद रहती है। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।

टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम पर सवाल

चोपड़ा ने टीम चयन और बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की जगह कुमार कुशाग्र को शामिल किया जाना चाहिए था। उनके अनुसार गुजरात को अपने चौथे, पांचवें और छठे नंबर के बल्लेबाजों में बदलाव करना होगा।

रणनीति पर भी उठे सवाल

चोपड़ा ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल को भी बेहतर रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति अब तक विफल रही है। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंदबाजों का सही उपयोग नहीं किया और प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंदबाजी दी गई।

अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी

सुधार के बिना मुश्किल होगा आगे बढ़ना

चोपड़ा के अनुसार अगर गुजरात टाइटंस को आगे बढ़ना है तो उसे हर विभाग में सुधार करना होगा, खासकर बल्लेबाजी क्रम और रणनीति में संतुलन लाना जरूरी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।