Latest Hindi News : सीएसके की पारी रुतुराज शुरू करें – अनिल कुंबले

Read Time:  1 min
कुंबले
कुंबले
FONT SIZE
GET APP

मुम्बई । दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai super Kings) को आईपीएल 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी रणनीति बदलनी होगी। इसके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करनी होगी।

रुतुराज को ओपनिंग की जिम्मेदारी देनी होगी

कुंबले के अनुसार रुतुराज (Ruturaj) को टीम को अच्छी शुरुआत भी देनी होगी ताकि आगे के बल्लेबाज बिना किसी दबाव के खेल सकें। कुंबले का मानना है कि संजू सैमसन के टीम में आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है, क्योंकि सैमसन पारी की शुरुआत के साथ ही अन्य स्थानों पर भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। हालांकि टीम को अधिक लाभ रुतुराज जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज के पारी शुरू करने से होगा।

युवा आयुष महात्रे की कुंबले ने तारीफ की

उन्होंने टीम में शामिल युवा बल्लेबाज आयुष महात्रे की भी जमकर प्रशंसा की और कहा कि उसने पिछले सत्र में ही अपनी प्रतिभा दिखायी थी। वह भविष्य में टीम का एक बेहतर सलामी बल्लेबाज बन सकता है, पर अभी टीम रुतुराज पर ही निर्भर है।

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी पर भी बोले कुंबले

वहीं कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी पर भी अपनी बात रखी है। जडेजा के रॉयल्स में शामिल होने पर उन्होंने हैरानी जतायी है और कहा है कि टीम में वह कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं।

कई खिलाड़ी कप्तानी की दौड़ में

इसके साथ ही उन्होंने रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और सैम करन को भी कप्तानी के दावेदारों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि रॉयल्स ने अधिक बदलाव नहीं किए हैं और मिनी नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी को शामिल कर सकती है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।