తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Sports-शाकिब ने संन्यास छोड़ा, घरेलू सीरीज में करेंगे खेल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Sports-शाकिब ने संन्यास छोड़ा, घरेलू सीरीज में करेंगे खेल

सेन डियागो । पिछले काफी समय से अमेरिका में रह रहे बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bengladesh Cricket Team) से पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने संन्यास से वापसी का फैसला किया है। शाकिब का कहना है कि वह एकसाथ ही तीनों प्रारुपों को अलविदा कहना चाहते हैं।

तीनों प्रारुपों से आधिकारिक संन्यास अभी नहीं

उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली (Spinner Moeen Ali) से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने अभी तक तीनों प्रारुपों से आधिकारिक रुप से संन्यास नहीं लिया है। साथ ही कहा कि वह बांग्लादेश लौटकर एक पूरी घरेलू सीरीज खेलने के बाद ही तीनों प्रारुपों से एक साथ संन्यास लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल से बाहर

शाकिब पिछले एक साल से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने पिछले साल ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया था। उन्होंने मोईन से बातचीत के दौरान कहा, “मैं आधिकारिक रूप से अभी तीनों प्रारुपों से रिटायर नहीं हुआ हूं। ये पहला मौका है जब मैं इसका खुलासा कर रहा हूं। मेरी योजना है कि मैं बांग्लादेश जाकर, एक पूरी एकदिवसीय, टेस्ट और टी20 सीरीज खेलूं और फिर रिटायरमेंट लूंगा।”

एक घरेलू सीरीज के बाद सम्मानजनक विदाई

शाकिब ने साथ ही कहा कि मैं तीनों प्रारुपों से एकसाथ संन्यास ले सकता हूं। मुझे बस एक पूरी सीरीज खेलनी है और फिर संन्यास लेना है। गौरतलब है कि शाकिब मई 2024 से ही बांग्लादेश वापस नहीं लौटे हैं। छात्र आंदोलन और अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटाये जाने के बाद से ही वह देश से बाहर ही हैं।

Read Also : कानून और व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका – सज्जार

Read Also : मोकामा में तिरुपति मंदिर, सम्राट चौधरी ने किया निर्माण का वादा

राजनीति और लीग में सक्रिय

शाकिब अवामी लीग से सांसद भी बने थे। उनके नाम पर कई मामले भी बांग्लादेश में दर्ज हुए थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और भारत में टेस्ट मैच भी खेले। भारत के खिलाफ कानपुर में उन्होंने दूसरा टेस्ट व अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बांग्लादेश लौटेंगे, तो शाकिब ने कहा, “मुझे उम्मीद है। इसलिए मैं कई टी20 लीग खेल रहा हूं मुझे लगता है, ऐसा होगा।”

देश में घरेलू सीरीज से भावपूर्ण विदाई

शाकिब ने ये भी कहा कि वह अपने देश में एक घरेलू सीरीज खेलकर सम्मानजनक विदाई चाहते हैं, ताकि अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त कर सके।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870