తెలుగు | Epaper

Sports : बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पीवी सिंधू ने बनाई जगह

digital
digital
Sports : बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पीवी सिंधू ने बनाई जगह

टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंदी को हराया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने मंगलवार को संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। सिंधू ने महिला एकल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे 19 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 22-20, 21-23, 21-15 से हराया। हालांकि, स्टार शटलर लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

टूर्नामेंट में चीन के शि यू क्यू का जलवा बरकरार

सेन ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शि यू क्यू से 11-21 22-20 15-21 से हारने से पहले कड़ी चुनौती पेश की। भारत के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पीठ की चोट से उबरकर वापसी की। चोट के कारण वह पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन में मैच के बीच से हट गए थे, लेकिन यहां उन्होंने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। पहला गेम आसानी से गंवाने और दूसरे गेम में 11-17 से पीछे होने के बाद सेन ने जोरदार वापसी की। उन्होंने एक मैच प्वाइंट बचाया और 22-20 से गेम जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम तक खींच दिया, लेकिन इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।

रोमांचक भरा रहा टूर्नामेंट

सिंधू और ओकुहारा के बीच गलतियों से भरा मैच रोमांचक रहा, जिसमें काफी गेम प्वाइंट और मैच प्वाइंट मिले। सिंधू ने पहला गेम 22-20 से जीता। भारतीय खिलाड़ी ने इस दौरान एक गेम प्वाइंट बचाया और महत्वपूर्ण क्षणों में आक्रामक शॉट लगाए। दूसरे गेम में सिंधू ने शुरुआत में दो अंकों की मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन इंटरवल तक वह 7-11 से पीछे थीं।

सिंधू ने की लगातार गलतियां

उन्होंने वापसी की और जोरदार क्रॉस-कोर्ट स्मैश के साथ दो मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन सिंधू ने लगातार गलतियां की जिसका फायदा उठाकर ओकुहारा 20-20 से बराबरी पर आ गईं। जापानी खिलाड़ी ने आखिरकार दूसरा गेम 23-21 से जीत लिया। निर्णायक गेम में ब्रेक तक सिंधू 11-9 से आगे थीं और फिर उन्होंने लगातार विनर्स लगाते हुए आठ मैच प्वाइंट हासिल किए और पांचवें मैच प्वाइंट को भुनाकर अगले दौर में प्रवेश किया।

KKR को दोहरा झटका

KKR को दोहरा झटका

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870