IPL 2026- डेल स्टेन का सन्देश, कार्तिक अन्य तेज गेंदबाजों की शैली न अपनाएं

Read Time:  1 min
डेल स्टेन
डेल स्टेन
FONT SIZE
GET APP

मुम्बई । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dell Stain) ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी अपना गेंदबाजी एक्शन बार-बार बदल रहे हैं जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

नकल से नुकसान, खुद की शैली अपनाने की जरूरत

स्टेन के अनुसार जिस प्रकार से कार्तिक अन्य गेंदबाजों की नकल करने का प्रयास कर रहे हैं, उससे उन्हें बचना होगा। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि किसी की नकल से कुछ लाभ जरूर मिल सकता है, पर हर गेंदबाज के पास अपना स्वयं का एक्शन होता है जिसे बनाए रखना चाहिए।

आईपीएल में प्रदर्शन और अनुभव

आईपीएल के पहले ही मैच में कार्तिक ने केकेआर के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) का विकेट लिया, लेकिन 43 रन भी दिए। स्टेन ने कहा कि इस युवा में काफी प्रतिभा है और उसे इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए। धैर्य रखते हुए विकेट के लिए हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। विकेट लेने की एक प्रक्रिया होती है और खिलाड़ी को उसी पर ध्यान देना चाहिए, न कि हर गेंद पर विकेट लेने का प्रयास करना चाहिए।

करियर का संक्षिप्त परिचय

अब तक के आईपीएल कैरियर को देखें तो कार्तिक ने आईपीएल 2020 में राजस्थान के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 9 विकेट लिए। साल 2021 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन बचाकर मैच जिताया। इसके बाद चोट और टीम बदलाव की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। हैदराबाद, गुजरात के बाद अब वह केकेआर से खेल रहे हैं।

अन्य पढ़े: Hyderabad : खेल विद्यालयों में छात्रों का चयन तीन चरणों में

आगामी मुकाबला और अवसर

टीम का अगला मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिसमें कार्तिक को फिर से अवसर मिलेगा। स्टेन के अनुसार, इस युवा खिलाड़ी के पास टीम को जीत दिलाने के लिए बेहतर प्रदर्शन का सुनहरा मौका है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।