पटना। अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी (Badminton Player) और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल (Saina Nehwal) इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत है।
बेहतर प्रशिक्षण से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
साइना ने कहा कि उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर बिहार (Bihar) से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर सकते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में आवश्यक खेल संसाधन मौजूद हैं और सही दिशा मिलने पर यहां के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर पहचान बना सकते हैं।
प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर मिलेगा प्रशिक्षण
पाटलिपुत्र खेल परिसर में बातचीत के दौरान साइना ने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में बैडमिंटन खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
बिहार में खेलों की संभावनाओं पर चर्चा
उन्होंने बिहार में खेलों के विकास, खासकर बैडमिंटन की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। साइना ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के जरिए बिहार पहले ही वैश्विक खेल मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुका है।
बिहार से जुड़ा है खास भावनात्मक रिश्ता
साइना ने कहा, “मैंने अपनी पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप पटना में ही जीती थी, इसलिए बिहार से मेरा गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के खिलाड़ियों के विकास के लिए वह हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं।
अन्य पढ़े: गाजा में NGO बैन, सहायता रुकी तो ज़िंदगियाँ तबाह होंगी, फिलिस्तीनियों की चेतावनी
सरकार और खेल प्राधिकरण पर जताया भरोसा
साइना ने विश्वास जताया कि सरकार की सकारात्मक खेल नीति, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन से आने वाले समय में राज्य से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
साइना नेहवाल कहाँ से हैं?
साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा के एक जाट परिवार मेंं हुआ था।
साइना नेहवाल की शादी कैसे हुई?
साइना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी. साइना और पारुपल्ली की 7 साल पहले शादी हुई थी. दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग लेते थे और एक साथ इस खेल में आगे बढ़े.दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी.
Read More :