గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Latest Hindi News : Virat-विराट-रोहित 2027 विश्वकप तक कर सकते हैं करियर बढ़ाना-साउदी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 5, 2025 • 11:56 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शारजाह । न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों फिट हैं और 2027 विश्वकप तक खेल सकते हैं। साउदी के अनुसार उम्र इनके लिए बाधा नहीं बन सकती क्योंकि दोनों ही लय में हैं और रन बना रहे हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में करियर जारी

दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ लगातार दो मैचों में शतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने पिछले तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की है।

साउदी का मानना—उम्र सिर्फ संख्या है

साउदी ने कहा, “कोहली शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज हैं। अगर वह 37 साल की उम्र में भी प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं।” उन्होंने रोहित का उदाहरण देते हुए कहा कि 37 साल के रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया है, इसलिए उम्र केवल एक संख्या है।

2027 विश्वकप तक खेलने की संभावना

साउदी ने कहा कि यदि दोनों खिलाड़ी उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन जारी रखेंगे, तो वे अपने करियर को 2027 विश्वकप तक खींच सकते हैं। उन्होंने कहा, “जैसा मैंने कहा कि आपके पास विराट कोहली हैं, और अगर वह विश्व कप (World Cup) के लिए उपलब्ध हैं तो टीम उन्हें खेलते देखना चाहेगी।”

भारत की हालिया हार और अनुभव का असर

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 25 वर्षों में पहली बार टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान साउदी ने कहा कि रोहित और विराट की कमी टीम पर असर डाल रही थी। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और अनुभव वाली टीम में इन खिलाड़ियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है

क्रिकेट की दुनिया का राजा कौन है?

विराट कोहली को वर्तमान में “क्रिकेट का राजा” कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपनी असाधारण बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से क्रिकेट की दुनिया में एक अद्वितीय मुकाम हासिल किया है। हालाँकि, सचिन तेंदुलकर को भी व्यापक रूप से “क्रिकेट का भगवान” माना जाता है। 

Read More :

# Rohit Sharma news # Virat Kohli news #Breaking Newsin hindi #Hindi News #Latest news #Newziland News #Saudi News #south Africa news #World Cup News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.