LSG vs CSK live score : 188 रनों का लक्ष्य: कार्तिक शर्मा की क्लास और मार्श का मास.. कौन जीतेगा?

Read Time:  1 min
LSG vs CSK live score
LSG vs CSK live score
FONT SIZE
GET APP

LSG vs CSK live score : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया है। मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी ने लखनऊ को मैच में मजबूत पकड़ दिला दी है।

चेन्नई का बड़ा स्कोर और कार्तिक की पारी

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर्स में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेलकर सीएसके को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। अंत में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली। लखनऊ की ओर से आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Read Also : Kerala- केरल में कांग्रेस का बड़ा दांव, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

मार्श का छक्कों का हैट्रिक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया। मिचेल मार्श ने अंशुल कंबोज के ओवर (LSG vs CSK live score) में लगातार तीन छक्के जड़कर स्टेडियम में उत्साह भर दिया। लखनऊ ने 4.3 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। हालांकि पिच को देखते हुए 188 का स्कोर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।