अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T 20 World Cup) के अपने अंतिम लीग मुकाबले में नीदरलैंड (Needarland) के खिलाफ 17 रनों से जीत जरूर मिली, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव इससे पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना है कि सुपर-8 जैसे अहम दौर से पहले टीम को अभी कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।
जीत में भी मिली सीख
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में डच टीम ने भी संघर्ष करते हुए 7 विकेट पर 176 रन ठोक दिए। मुकाबला अपेक्षा से ज्यादा कड़ा रहा। इसी पर सूर्या ने कहा कि जीत के बावजूद गेंदबाजी में और धार लाने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ओस (Dew) के कारण गेंदबाजों को मुश्किल हुई, इसलिए पूरी जिम्मेदारी उन पर नहीं डाली जा सकती।
सुपर-8 से पहले रणनीति पर फोकस
कप्तान ने कहा कि सुपर-8 की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी हो, लेकिन बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, खासकर मिडिल ओवर्स में। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे फिनिशर मौजूद हैं, जो किसी भी मैच को अंतिम ओवरों में पलट सकते हैं।
अन्य पढ़े: बिहार के खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 100 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग से हड़कंप
शिवम दुबे की दमदार पारी
मैच में 31 गेंदों पर 66 रन ठोकने वाले शिवम दुबे की कप्तान ने खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में शिवम की आक्रामक बल्लेबाजी से दबाव कम हुआ और टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि टीम के पास अंतिम एकादश के लिए कई विकल्प हैं, जिससे रणनीतिक लचीलापन मिलता है। उन्होंने अपनी 28 गेंदों में 34 रन की पारी पर संतोष जताते हुए कहा कि सबसे सकारात्मक बात यह है कि टीम के सभी बल्लेबाज योगदान दे रहे हैं, जो आगे के मुकाबलों के लिए अच्छा संकेत है।
Read More :