గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Wimbledon 2025 चैंपियन पर बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा, जानें प्राइज मनी और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

Author Icon By digital
Updated: June 28, 2025 • 7:50 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

सबसे प्रतिष्ठित चैंपियन शिप पर लगी रहेंगी टेनिस फैंस की नजरें

साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन (Grand Slam Wimbledon) की शुरुआत 30 जून से हो रही है। हर बार की तरह दुनियाभर के टेनिस फैंस की नजरें एक बार फिर इस सबसे प्रतिष्ठित चैंपियन शिप पर लगी रहेंगी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक विंबलडन का 138वां संस्करण 30 जून से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के लंदन में ऑल इंग्लैंड ल़न टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में आयोजित होगा। ग्रास मेजर साल का तीसरा स्लैम है। 1877 से आयोजित होने वाला ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।

कार्लोस अल्काराज खिताब का करेंगे बचाव

पुरुष एकल में, सभी की नजरें दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज पर होंगी। स्पेन का ये खिलाड़ी 18 मैचों से अजेय चल रहा है। वहीं 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक के सबसे लंबे फ्रेंच ओपन फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 जैनिक सिनर को हराकर आत्मविश्वास से भरपूर है। जो तीन मैच पॉइंट बचाने के बाद पांच घंटे 29 मिनट तक चला। साथ ही विंबलडन के लिए उनकी तैयारी योजना के अनुसार हुई क्योंकि उन्होंने क्वींस क्लब चैंपियनशिप में अपना दूसरा खिताब जीता। वहीं इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में कोको गॉफ, नोवाक जोकोविच, जैनिक सिनर और बारबोरा क्रेजिकोवा जैसे खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

जांघ की समस्या के कारण ईस्टबोर्न टूर्नामेट से हटने के लिए होना पड़ा मजबूर

पिछले दो सालों से टूर्नामेंट जीतने वाले अल्काराज लगातार तीसरा विंबलडन जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ, सर्बिया के नोवाक जोकोविच, जिन्होंने 2023 में यूएस ओपन के बाद से कोई स्लैम नहीं जीता है, वे ओपन ऐरा में रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब के सर्वकालिक पुरुष रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे।

साथ ही बारबोरा क्रेजिकोवा यूएस की सेरेना विलियम्स के बाद विंबलडन में अपना खिताब बचाने वाली पहली महिला बनना चाहेगी। हालांकि, चेक खिलाड़ी चोट के डर के बाद ग्रास मेजर में आ रही हैं। उन्हें जांघ की समस्या के कारण ईस्टबोर्न टूर्नामेट से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं विंबलडन में पहली बार लाइन जजों के साथ पर इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग प्रणाली अपनाई जाएगी जो दुनियाभर के टूर्नामेंटों में लागू है।

Wimbledon 2025 का फुल शेड्यूल

जानें विंबलडन 2025 के प्राइज मनी के बारे में

इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का प्राइज मनी 623 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसमें से मेंस और विमेंस सिंगल्स कैटेगरी के विजेताओं को लगभग 35-35 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सिंगल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को लगभग 76 लाख रुपये मिलेंगे। एक तरफ सिंगल पुरुष और महिला कैटेगरी के चैंपियन को करीब 35 करोड़ रुपये और उपविजेता को करीब 17.71 करोड़ रुपये मिलेंगे वहीं सेमीफाइनलिस्ट को करीब 9.03 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यहीं नहीं डबल्स और मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी के अन्य विजेताओं में कुल धनराशि को बांटा जाएगा।

Wimbledon 2025- कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के अनुसार, टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण अमेरिका में ESPN और टेनिस चैनल पर किया जाएगा। वहीं भारत में इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और भारत में 30 जून से 13 जुलाई तक जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews Sports trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.