CSK vs LSG Match : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। अब चेन्नई को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे।
इंगलिस की तूफानी शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को जॉश इंगलिस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर आक्रमण किया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। इंगलिस ने केवल 33 गेंदों में 85 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल रहे।
बीच के ओवरों में लड़खड़ाई लखनऊ
इंगलिस के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी थोड़ी धीमी पड़ गई। निकोलस पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत 15 रन और एडेन मार्करम 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेन्नई के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाया।
शहबाज अहमद की दमदार फिनिशिंग
टीम मुश्किल में थी तब शहबाज अहमद ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। शहबाज ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हिममत सिंह के साथ उनकी साझेदारी टीम के लिए काफी अहम साबित हुई।
अन्य पढ़े: IPL 2026 फाइनल का वेन्यू बदला
चेन्नई गेंदबाजों का प्रदर्शन
चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लिए (CSK vs LSG Match) जबकि नूर अहमद को 1 सफलता मिली। हालांकि लखनऊ के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर चेन्नई के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :