US OPEN 2025 : युकी भांबरी ने रचा इतिहास

Read Time:  1 min
US OPEN
US OPEN
FONT SIZE
GET APP

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

US OPEN 2025 : अमेरिका में जारी यूएस ओपन (US OPEN) 2025 के दौरान भारत के युकी भांबरी ने कमाल कर दिया. भांबरी ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ मिलकर जीत का क्रम जारी रखा और करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई है । इससे पहले युकी भांबरी सिर्फ प्री-क्वार्टरफाइनल तक ही किसी ग्रैंडस्लैम में सफर तय कर सके थे । अब युकी भांबरी सेमीफाइनल और फाइनल के पड़ाव को पार करके पहली बार कोई ग्रैंडस्लैम अपने नाम करना चाहेंगे

भांबरी ने क्वार्टरफाइनल में दर्ज की जीत

US OPEN : 30 साल के भांबरी (Yuki Bhambri) की वर्ल्ड रैंकिंग 32 है और वह भारत में टॉप मेंस डबल्स खिलाड़ी हैं । इंडो-न्यूजीलैंड की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के राजीव राम और क्रोएशिया के निकोला की जोड़ी को तीन सेट जाने वाले मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा. जिसके चलते साल के आख़िरी यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम में भारत की चुनौती बनी हुई है. भांबरी के अलावा रोहन बोपन्ना, अर्जुन काधे जैसे खिलाड़ी अपने-अपने जोड़ीदार के साथ पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए थे ।

भांबरी और वीनस का किससे होगा सामना ?

वहीं युकी भांबरी और माइकल वीनस की जोड़ी के बारे में बात करें तो इन दोनों का मुकाबला अब सेमीफाइनल में ब्रिटेन के नील स्कुप्स्की और जो सैलिसबरी की जोड़ी से होगा । ब्रिटेन के खिलाड़ियों की ये जोड़ी काफी मजबूत है और इनको टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त है । इन दोनों ने एक साथ इसी साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे । अब ये दोनों यूएस ओपन का खिताब जीतने के लिए सब कुछ झोंक देंगे । ऐसे में भांबरी और वीनस को सेमीफाइनल में मजबूत तैयारी के साथ कोर्ट में आना होगा ।

युकी भांबरी किस राज्य से है?

दिल्ली के रहने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी, जिनका जन्म 04-07-1992 को हुआ था, आईटीएफ युगल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। 22950 अंकों के साथ, युकी भांबरी ने युगल में एक उच्च मानक स्थापित किया है। उनके निरंतर प्रदर्शन और असाधारण कौशल ने उन्हें शीर्ष स्थान दिलाया है।

युकी भांबरी कौन हैं?

युकी भांबरी (जन्म 4 जुलाई 1992) एक भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में युगल में विशेषज्ञता रखते हैं। 31 मार्च 2025 को उनकी एटीपी युगल रैंकिंग विश्व में 26वीं है, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है। 16 अप्रैल 2018 को उनकी एकल रैंकिंग भी 83वीं है, जो उनके करियर की सर्वोच्च रैंकिंग है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/these-three-players-including-surya-can-make-the-indian-team-win/sports/59515/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।