Stock Market : जीएसटी परिषद के फैसलों के बाद बाजार में हल्की बढ़त

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ हुआ बंद

Stock Market : GST परिषद की हालिया बैठक के बाद भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। हालांकि बाजार में बड़ी तेजी नहीं देखी गई, लेकिन निवेशकों के भरोसे से सेंसेक्स करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 150.30 अंक उछलकर 80,718.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 19.25 अंक की बढ़त के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ 

आज के बाजार में ऑटो, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स में तेजी रही। सरकार ने इनपर GST कम करने का ऐलान किया है। IT, मीडिया, मेटल फार्मा और PSU बैंकिंग 1% तक गिरकर बंद हुए।

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.53% ऊपर 42,580 पर और कोरिया का कोस्पी 0.52% चढ़कर 3,201 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.12% नीचे 25,059 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.25% गिरकर 3,766 पर बंद हुआ।
  • 3 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.054% गिरकर 45,271 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.02% और S&P 500 में 0.51% की तेजी रही।

सेंसेक्स और निफ्टी को कैसे समझें?

सेंसेक्स बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है जबकि निफ्टी एनएसई के शीर्ष 50 शेयरों के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करता है। सेंसेक्स का आधार सूचकांक मूल्य 100 है, जबकि निफ्टी का आधार सूचकांक मूल्य 1000 है। निफ्टी 24 सेक्टरों को कवर करता है, जबकि सेंसेक्स 13 सेक्टरों को कवर करता है।

निफ्टी 50 में कितने शेयर होते हैं?

निफ्टी 50 एक बेंचमार्क आधारित सूचकांक है और NSE का प्रमुख सूचकांक भी है, जो कुल 1600 शेयरों में से स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करने वाले शीर्ष 50 इक्विटी शेयरों को प्रदर्शित करता है।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/there-has-been-a-huge-jump-in-the-market-after-the-gst-changes/business/59422/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।