అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Hyderabad : पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव का रविंद्र भारती में होगा नागरिक अभिनंदन

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: May 18, 2026 • 9:55 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद। तेलंगाना भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सील वेल कॉरपोरेशन, श्रुतिलय आर्ट्स अकादमी तथा आदर्श फाउंडेशन (Adarsh ​​Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 19 मई को शाम 5.30 बजे रविंद्र भारती में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सरकार के बीसी कल्याण विभाग के सलाहकार वी. हनुमंतराव का नागरिक अभिनंदन एवं “सील वेल श्रुतिलय जीवन साफल्य पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा। अवार्ड्स कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महमद रफी (Dr. Mahmad Rafi) ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भी जारी किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार उपस्थित रहेंगे।

सार्वजनिक जीवन और योगदान के सम्मान में नागरिक अभिनंदन

विशिष्ट अतिथियों में राज्य के आईटी एवं उद्योग मंत्री दुद्दिल्ला श्रीधर बाबू, विधान परिषद में विपक्ष के नेता एस. मधुसूदनाचारी तथा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष कोल्लेटी दामोदर गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इसके अलावा बंडारू सुब्बाराव, डॉ. बी. भीमरेड्डी, मुत्याला हरिकिशन तथा टी. रामकृष्ण समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. महमद रफी ने कहा कि वी. हनुमंतराव ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी कर्नाटक प्रभारी, चेन्ना रेड्डी मंत्रिमंडल में मंत्री, विधायक, एमएलसी तथा सांसद के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उनके सार्वजनिक जीवन और योगदान के सम्मान में यह नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जा रहा है।

कोरियोग्राफी में नृत्य प्रस्तुतियां भी की जाएंगी आयोजित

श्रुतिलय संस्था की संस्थापक सचिव एवं गायिका आमनी ने बताया कि संस्था पिछले 24 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों की सैकड़ों प्रमुख हस्तियों का सम्मान करती आ रही है। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायकों द्वारा “सील वेल सुस्वरालु” 86वीं सिने संगीत विभावरी तथा राजेश की कोरियोग्राफी में नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने वी. हनुमंत राव के प्रशंसकों एवं कांग्रेस नेताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पत्रकार वार्ता में आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष कुसुम भोगराजु भी उपस्थित थे।

तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा किस भाषा को आधिकारिक भाषा घोषित किया गया है?

तेलुगु को राज्य की मुख्य आधिकारिक भाषा घोषित किया है। इसके साथ उर्दू को भी दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। सरकारी कार्यालयों, प्रशासनिक कार्यों और कई सार्वजनिक सेवाओं में इन भाषाओं का उपयोग किया जाता है। राज्य की सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए दोनों भाषाओं को महत्व दिया गया है। शिक्षा, मीडिया और सरकारी घोषणाओं में भी तेलुगु और उर्दू का व्यापक प्रयोग देखने को मिलता है।

तेलंगाना राज्य क्या है?

एक दक्षिणी राज्य है, जिसकी स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी। यह पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा था, लेकिन अलग राज्य आंदोलन के बाद इसे नया राज्य बनाया गया। इसकी राजधानी हैदराबाद है, जो आईटी और व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। राज्य में ऐतिहासिक किले, मंदिर, आधुनिक उद्योग और कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तेलुगु यहां की प्रमुख भाषा है और सांस्कृतिक रूप से यह क्षेत्र अपनी अलग पहचान रखता है।

तेलंगाना क्या है?

दक्षिण भारत में स्थित यह एक प्रमुख राज्य और सांस्कृतिक क्षेत्र है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत, आईटी उद्योग और कृषि के लिए जाना जाता है। इसकी राजधानी हैदराबाद देश के बड़े तकनीकी और व्यापारिक केंद्रों में गिनी जाती है। क्षेत्र में तेलुगु संस्कृति, पारंपरिक भोजन और लोक कला की विशेष पहचान है। 2014 में अलग राज्य बनने के बाद यहां तेजी से बुनियादी ढांचे और उद्योगों का विकास हुआ। पर्यटन, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी यह राज्य महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews BC Welfare hanumantha rao lifetime Achievement Award Ravindra Bharathi Telangana Culture

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.