Entertainment : आमिर खान ने कहा – मैं संदीप वांगा की बातों से सहमत हूं

Read Time:  1 min
आमिर
आमिर
FONT SIZE
GET APP

अगर मैं गलती करता हूं तो मुझे माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं : आमिर

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा के उस बयान के बारे में बात की जहां उन्होंने कहा था कि आमिर खान के गाने लड़की है या छड़ी है, खंभे जैसे खड़ी है में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया है। इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने संदीप वांगा की बात को सही बताया। आमिर खान ने माना कि उनके गाने में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया है।

जूम से खास बातचीत में आमिर खान ने कहा, ‘मैंने वो किया, और उस वक्त मुझे लगता था कि वो ठीक है। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि वो ठीक नहीं था।’ आमिर खान ने आगे कहा, ‘अगर मैं गलती करता हूं तो मुझे माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे भी लगता है कि मेरे करियर की शुरुआत में, मैंने वो चीजें की हैं जो ठीक नहीं थीं, जैसे कि महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन।’

लड़की है या छड़ी है… गाने में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया : आमिर

खंभे जैसी खड़ी है गाने के बारे में बात करते हुए खान ने कहा, “ इंद्र कुमार के उस गाने खंभे जैसी खड़ी है, लड़की है या छड़ी है, पटाखे की लड़ी है, में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया है। मेरा मतलब है, बोल में भी, आप लड़की को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। आप उसकी तुलना चीजों से कर रहे हैं। उस एक लाइन में ही मैंने लड़की की 25 चीजों से तुलना करी है। ये अच्छी चीज नहीं है। मैंने अपने शो सत्यमेव जयते पर भी इस बारे में बात की है। हमने मैस्कुलिनिटी (पुस्र्षत्व) पर एक एपिसोड किया था, और मैंने माना था कि मैंने गलती की है। उस वक्त मुझे एहसास नहीं हुआ था।”

संदीप वांगा ने क्या कहा था?

बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने उस वक्त आमिर खान के गाने पर कमेंट किया था जब आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की आलोचना की थी। उस वक्त संदीप ने कहा था कि दिल फिल्म का गाना खंभे जैसी खड़ी है में महिलाओं का ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।