ACB: एसीबी ने कई कार्यालयों में छापेमारी की

Read Time:  1 min
एसीबी
एसीबी
FONT SIZE
GET APP

जांच के दौरान 1,81,030 रुपये की बेहिसाबी राशि जब्त

हैदराबाद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) ने तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर आरटीए चेक पोस्ट (RTA Check Post) आरटीए कार्यालय और सब रजिस्ट्रार कार्यालयों सहित औचक निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान एसीबी ने सलाबतपुर आरटीए चेक पोस्ट, कामारेड्डी (Kamareddy) जिले और पेड्डापल्ली, तिरुमलगिरी और उप्पल के आरटीए कार्यालयों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान 1,81,030 रुपये की बेहिसाबी राशि जब्त

जांच के दौरान 1,81,030 रुपये की बेहिसाबी राशि जब्त की गई और इसके अलावा कई अनियमितताएं पाई गईं। एसीबी ने खम्मम जिले के बुर्गुम पाडु और वारंगल जिले के भीमदेवरा पल्ली में सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 91,000 रुपये की बेहिसाबी राशि जब्त की गई। कई अनियमितताएं पाई गईं। एसीबी अधिकारी श्रीनिवास गौड के नेतृत्व में टीम ने तेलंगाना महाराष्ट्र सीमा पर स्थापित मदनूर मंडल चेक पोस्ट पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई के बाद चेकपोस्ट पर हडकंप मच गया। सुबह से टीम चेक पोस्ट पर नजर रखें हुए थी। एसीबी को कई माध्यमों से शिकायत मिल रही थी। भ्रष्टाचार के कारण चेक पोस्ट से गुजरने वाले लोग परेशान थे। एसीबी के छापे से कार्यालयों में हडकंप मच गया और ताबडतोड छापे से सनसनी मची हुई है। एक सप्ताह के अंदर एसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी

अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसीबी के अधिकारियों ने किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की स्थिति में, लोगों से अनुरोध है कि वे कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए ए.सी.बी. के टोल फ्री नंबर यानी 1064 पर संपर्क करें। ए.सी.बी तेलंगाना से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सफ, फेसबुक, एक्स के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। पीड़ित/शिकायतकर्ता का नाम और विवरण गुप्त रखा जाएगा।

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।