Crime Team : वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन दोपहिया बरामद

Read Time:  1 min
वाहन चोरी
वाहन चोरी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। चारमीनार पुलिस स्टेशन की क्राइम टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested ) कर उसके पास से तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नईम खान उर्फ मोहम्मद सलमान (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से रैपिडो चालक (Rapido Driver) है और किंग कोठी क्षेत्र का निवासी है।

आरोपी के पास से तीन वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से तीन वाहन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। क्राइम टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की गई।

मदीना एक्स रोड के पास आरोपी को पकड़ गया

28 अप्रैल 2026 को मदीना एक्स रोड के पास आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने चारमीनार और नारायणगुड़ा थाना क्षेत्रों से तीन वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की यह कार्रवाई चारमीनार जोन के एसीपी पी. चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर टी. रामबाबू, डिटेक्टिव इंस्पेक्टर के. नरसिंग राठौड़, डिटेक्टिव सब-इंस्पेक्टर जी. सतीश रेड्डी और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।