తెలుగు | Epaper

Agriculture : कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Agriculture : कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया

हैदराबाद । तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने आज आयोजित रैतु नेस्तम (Farmers’ Friend) कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए किसानों ने अपने कृषि अनुभव (Farming Experience) समस्याएँ तथा सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में मंत्री को अवगत कराया।

कीट-रोगों और उनके प्रभावी प्रबंधन पर वैज्ञानिक जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान रंगारेड्डी जिले के किसान शिवा ने समग्र कृषि एवं प्राकृतिक खेती पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी। वहीं, इफको कंपनी के स्टेट मार्केटिंग मैनेजर कृपा शंकर ने नैनो यूरिया के उपयोग, उसके लाभ और सही प्रयोग विधि पर किसानों को विस्तार से समझाया। पीजेटीएसएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. किरण बाबू और डॉ. अरुणश्री ने यासंगी धान की फसल में आने वाले कीट-रोगों और उनके प्रभावी प्रबंधन पर वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। कृषि मंत्री ने स्वयं किसानों से यूरिया ऐप के क्रियान्वयन पर सवाल पूछकर जानकारी ली। किसानों ने ऐप के माध्यम से उर्वरकों की पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इससे यूरिया की उपलब्धता और वितरण में काफी सुधार हुआ है।

रंगारेड्डी जिले के किसान शिवा की विशेष रूप से सराहना

मंत्री तुम्मला ने मधुमक्खी पालन से अधिक आय अर्जित कर रहे जगित्याल जिले के पूडूर गांव के किसान रामकृष्ण तथा प्राकृतिक खेती से लाभ कमा रहे रंगारेड्डी जिले के किसान शिवा की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे नवाचारों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। किसानों ने हाल ही में शुरू किए गए तूर दाल खरीद केंद्रों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन केंद्रों से उन्हें उचित मूल्य मिल रहा है तथा बिचौलियों की समस्या कम हुई है

अग्रिम प्रचार और बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

इस अवसर पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले रैतु नेस्तम कार्यक्रम में किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार विषय पहले से तय किए जाएँ। साथ ही, संबंधित विषयों पर किसानों के अनुभवों और सफलताओं को खेतों से प्रत्यक्ष रूप में दिखाने के लिए प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। मंत्री ने रैतु नेस्तम कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों और वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की तथा अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम प्रचार और बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के उद्देश्य से चल रहे सरकारी कार्यक्रमों को मजबूत बनाने में रैतु नेस्तम एक सशक्त मंच बने। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के निदेशक गोपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तेलंगाना में वर्तमान कृषि मंत्री कौन है?

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

देश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट – किशन रेड्डी

देश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट – किशन रेड्डी

फोन टैपिंग मामला – भाजपा सांसद ने एसआईटी से त्वरित कार्रवाई की मांग

फोन टैपिंग मामला – भाजपा सांसद ने एसआईटी से त्वरित कार्रवाई की मांग

भाजपा की विद्रोही उम्मीदवारों को सख्त चेतावनी

भाजपा की विद्रोही उम्मीदवारों को सख्त चेतावनी

महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – टी. उषा रानी

महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – टी. उषा रानी

प्रजावाणी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए – आर. वी. कर्णन

प्रजावाणी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए – आर. वी. कर्णन

कांग्रेस सरकार ने मात्र दो वर्षों में तेलंगाना का कायाकल्प किया – पोंगुलेटी

कांग्रेस सरकार ने मात्र दो वर्षों में तेलंगाना का कायाकल्प किया – पोंगुलेटी

गुत्ता ने दी दीर्घकालिक अवसंरचना योजना की आवश्यकता पर ज़ोर

गुत्ता ने दी दीर्घकालिक अवसंरचना योजना की आवश्यकता पर ज़ोर

सरपंच बनने की लालच में पिता ने मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

सरपंच बनने की लालच में पिता ने मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

साइबराबाद आईटी कॉरिडोर में पैदल यात्री सुरक्षा के लिए स्काईवॉक प्रस्तावित

साइबराबाद आईटी कॉरिडोर में पैदल यात्री सुरक्षा के लिए स्काईवॉक प्रस्तावित

तेलंगाना को रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड 5,454 करोड़ रुपये का बजट

तेलंगाना को रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड 5,454 करोड़ रुपये का बजट

सीएम का केसीआर पर तंज, गलती करने पर जांच का करना होगा सामना – रेवंत रेड्डी

सीएम का केसीआर पर तंज, गलती करने पर जांच का करना होगा सामना – रेवंत रेड्डी

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने ई‑ऑफिस लॉन्च किया

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने ई‑ऑफिस लॉन्च किया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870