తెలుగు | Epaper

Latest News : 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या 

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News :  10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या 

कम नंबरों पर फटकार

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 10वीं (10th) की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. वह अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग से कूद गई. बताया जा रहा है कि छात्रा ने ये कदम अपने माता-पिता की डांट से आहत होकर उठाया. बिल्डिंग से गिरने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे चेक किया और मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

ये मामला हैदराबाद (HYD) के हब्सीगुडा से सामने आया है. मृतक युवती की पहचान वैष्णवी नाम की युवती के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी. उसने अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में पता सामने आया कि अच्छे नंबर न आने पर उसके माता-पिता ने उसे डांटा था. माता-पिता की डांट से आहत होकर वैष्णवी ने इमारत की छत से छलांग लगा दी

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

अपार्टमेंट की छत से गिरने के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल वैष्णवी को तुरंत गांधी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि वैष्णवी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी है. घटना की जानकारी मिलने पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी (OU) पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों से मामले में पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अन्य पढ़ें: अपराध रोकथाम दिशा में पुलिस का अहम कदम, लगे 105 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस वैष्णवी के स्कूल की भी कर रही जांच

 10वीं

पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ उस अपार्टमेंट से सबूत इकट्ठा कर रही है, जहां वैष्णवी ने छत से कूदकर आत्महत्या की. पुलिस इमारत की छत से निचली मंजिलों तक की दूरी और उसके वहां पहुंचने के तरीके की भी जांच कर रही है. पुलिस ने छात्रा के श्री चैतन्य स्कूल में भी जांच की है और मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा पुलिस ने वैष्णवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों का कहना ​है कि माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों पर पढ़ाई के दबाव के बारे में सोचना चाहिए और बच्चों की मानसिक स्थिति को भी समझना चाहिए।

आत्महत्या का क्या अर्थ है?

आत्महत्या, मरने के इरादे से स्वयं को चोट पहुँचाने के कारण होने वाली मृत्यु है

अन्य पढ़ें:

सरपंच बनने की लालच में पिता ने मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

सरपंच बनने की लालच में पिता ने मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा

साइबराबाद आईटी कॉरिडोर में पैदल यात्री सुरक्षा के लिए स्काईवॉक प्रस्तावित

साइबराबाद आईटी कॉरिडोर में पैदल यात्री सुरक्षा के लिए स्काईवॉक प्रस्तावित

तेलंगाना को रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड 5,454 करोड़ रुपये का बजट

तेलंगाना को रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड 5,454 करोड़ रुपये का बजट

सीएम का केसीआर पर तंज, गलती करने पर जांच का करना होगा सामना – रेवंत रेड्डी

सीएम का केसीआर पर तंज, गलती करने पर जांच का करना होगा सामना – रेवंत रेड्डी

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने ई‑ऑफिस लॉन्च किया

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने ई‑ऑफिस लॉन्च किया

शहीद कांस्टेबल के परिवार को 1 करोड़ रुपए अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी

शहीद कांस्टेबल के परिवार को 1 करोड़ रुपए अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी

सरकारी कर्मचारियों के लिए 720 करोड़ रुपए जारी

सरकारी कर्मचारियों के लिए 720 करोड़ रुपए जारी

केंद्रीय बजट सामाजिक न्याय का ठोस उदाहरण – डॉ राव

केंद्रीय बजट सामाजिक न्याय का ठोस उदाहरण – डॉ राव

एफटीसीसीआई ने केंद्रीय बजट को प्रगतिशील व स्थिरता-केंद्रित बताया

एफटीसीसीआई ने केंद्रीय बजट को प्रगतिशील व स्थिरता-केंद्रित बताया

केसीआर से पूछताछ के विरोध में तेलंगाना भर में बीआरएस का उग्र प्रदर्शन

केसीआर से पूछताछ के विरोध में तेलंगाना भर में बीआरएस का उग्र प्रदर्शन

भारत को वैश्विक ग्रीन केमिस्ट्री आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए – सीआईआई

भारत को वैश्विक ग्रीन केमिस्ट्री आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए – सीआईआई

केंद्रीय बजट में अल्पसंख्यकों की लगातार उपेक्षा – शब्बीर अली

केंद्रीय बजट में अल्पसंख्यकों की लगातार उपेक्षा – शब्बीर अली

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870