शादी का वादा कर लिव-इन रिलेशनशिप में रहा शशांक
हैदराबाद। एसआर नगर पुलिस ने एक युवा एनआरआई को एक महिला को शादी का वादा कर धोखा देने और विदेश भागने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अमीरपेट की महिला और संदिग्ध वी शशांक की बेंगलुरु में मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए। आखिरकार, शशांक ने शादी का वादा किया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा।
यूनाइटेड किंगडम से वापस आकर किया था शादी करने का वादा
पुलिस के अनुसार, दो साल पहले शशांक ने महिला से कहा था कि वह उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम चला गया है और वापस आकर उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन विदेश जाने के बाद वह उससे दूर रहने लगा और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।
शादी का वादा करने और धोखा पर महिला ने की शिकायत
महिला ने एसआर नगर पुलिस से संपर्क किया और दिसंबर 2023 में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया और शशांक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। शंशांक के भारत लौटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची और हैदराबाद पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने कही यह बात
आरोपी युवक ने पहले उसको चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया और उसका बहुत ख्याल रखने लगा। छोटी-छोटी बातों पर खूब प्यार बरसाता था लेकिन शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब उससे शादी करने की बात कही गई तो वह तरह तरह के बहाने बनाने लगा। इसके बाद पढ़ाई का बहाना कर वह लापता हो गया। दो वर्ष तक वेट करने के बाद जब वह नहीं लौटा तो महिला के होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- Peddi Movie : बेंगलुरु में ‘पेद्दी’ का धमाल.. प्रमोशन के लिए नई रणनीति
- Gold Price Today : फिर बढ़े सोने के दाम.. हैदराबाद में कितना पहुंचा भाव?
- Mecca News : सऊदी में शुरू हुई पवित्र हज यात्रा.. मक्का पहुंच रहे लाखों मुस्लिम
- Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: आज का राशिफल
- Summer-Camp : ग्रीष्मकालीन शिविर में पुस्तकों और रचनात्मकता की चमक